VIDEO: एयरपोर्ट में एंट्री के बाद श्रुति हासन भूल गईं सबसे खास चीज, बॉयफ्रेंड ने दौड़कर पहुंचाया

Bollywood Hindi News: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रुति हासन ने 28 जनवरी को अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस दौरान उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड शांतनु हजारिका के साथ मुंबई में जमकर पार्टी की। बाद में वो एयरपोर्ट पर स्पॉट की गईं। इस दौरान एक दिलचस्प वाक्या हुआ, जहां श्रुति अपने फ्लाइट का टिकट ही भूल गई थीं। इस वजह से उनको काफी देर तक एंट्री प्वाइंट पर इंतजार करना पड़ा। इसका एक वीडियो भी सामने आया है।

तेजी से दौड़कर पहुंचाया टिकट

तेजी से दौड़कर पहुंचाया टिकट

दरअसल पहले तो श्रुति और शांतनु साथ में एयरपोर्ट पर जाते हैं। इसके बाद शांतनु उन्हें एंट्री प्वाइंट पर छोड़कर वापस चले जाते हैं। जब वहां के सिक्योरिटी स्टॉफ ने टिकट मांगा तो श्रुति हैरान रह गईं, क्योंकि उनके पर्स से टिकट गायब था। इसके बाद उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड को फोन किया, जो तेजी से दौड़कर उनका टिकट पहुंचाने जाते हैं। इस दौरान एक पैपाराजी ने इस मूवमेंट को रिकॉर्ड कर लिया जो तेजी से वायरल हो रहा है।

फैन्स को कहा शुक्रिया

फैन्स को कहा शुक्रिया

वहीं सोशल मीडिया पर कई लोग ऐसे हैं, जिनको दौड़ लगाते हुए शांतुन का प्यार क्यूट लगा तो कई यूजर्स ऐसे भी हैं, जो उनके मजे ले रहे। वहीं दूसरी ओर दोनों ने इस बार साथ में मिलकर बर्थडे मनाया। इसकी कई तस्वीरें भी श्रुति ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। साथ ही लिखा कि आप सभी के प्यार और आशीर्वाद से मैं बहुत खुश हूं, ये मेरे जीवन का सबसे अच्छा दौर है। मैं बड़ी हो गई हूं और मैंने भविष्य को लेकर अपने नजरिया को कई बार बदला है। मैं सभी को धन्यवाद कहना चाहूंगी जिन्होंने इस दिन को खास बनाया।

सुरेश रैना से भी जुड़ा था नाम

आपको बता दें कि श्रुति साउथ के सुपरस्टार कमल हासन और एक्ट्रेस सारिका की बेटी हैं। एक्टिंग के अलावा वो एक अच्छी सिंगर भी हैं। अभी श्रुति टैटू आर्टिस्ट शांतनु को डेट कर रही हैं। साथ ही उनके साथ कई फोटोज भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किए हैं। इससे पहले उनका नाम क्रिकेटर सुरेश रैना (Suresh Raina) के साथ भी जुड़ा था, हालांकि ये सिर्फ गॉसिप थी, क्योंकि दोनों ने कभी खुलकर इस बारे में बात नहीं की। इसके बाद खबर आई थी कि श्रुति इटैलियन एक्टर माइकल कोर्सेल को डेट कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+