बॉलीवुड एक्ट्रेस का बड़ा खुलासा, कहा- मेरे पति में थे कोरोना के लक्षण लेकिन डॉक्टर ने...
नई दिल्ली: पूरी दुनिया में कोरोना का कहर जारी है। जिसके चलते अब तक 20 लाख के करीब मामले सामने आ चुके हैं। कोरोना के कहर से बॉलीवुड की हस्तियां भी अछूती नहीं हैं। एक्ट्रेस श्रिया सरन ने कोरोना को लेकर एक दर्दभरी दास्तान शेयर की है। कोरोना के लक्षण के बाद भी श्रिया के पति को स्पेन में इलाज नहीं मिला, हालांकि उनके पति की हालत में अब सुधार है।

पति के साथ बार्सिलोना में थीं श्रिया
टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में श्रिया शरन ने बताया कि वो अपने पति आंद्रेई कोस्चिव के साथ स्पेन में रह रहीं थी। तभी उनके पति को ड्राई कफ और बुखार हुआ। उन्हें कोविड-19 जैसे लक्षण लग रहे थे। इसके तुंरत बाद वो अपने पति को लेकर बार्सिलोना के अस्पताल पहुंची, जहां डॉक्टर्स ने उनका इलाज करने से मना कर दिया। डॉक्टर्स ने उनसे कहा कि अगर आंद्रेई को कोरोना वायरस नहीं भी हुआ होगा, तो वो यहां रहने से हो जाएगा। जिस वजह से उनको तुंरत वहां से चले जाना चाहिए। इसके बाद श्रिया अपने पति को लेकर घर पर चली आईं और उन्हें सेल्फ आइसोलेट कर दिया। इसके साथ ही उन्होंने उनका घर पर ही इलाज शुरू करवा दिया।

घर में ही हुआ इलाज
उन्होंने बताया कि उस दौरान दोनों अलग-अलग कमरों में सोते थे। साथ ही श्रिया भी दूरी बनाकर ही उनका ख्याल रखती थीं। श्रिया के मुताबिक अब उनके पति की सेहत में सुधार हो रहा है। वहीं लॉकडाउन की वजह से वो इस साल अपनी दूसरी मैरिज एनिवर्सरी भी नहीं सेलिब्रेट कर पाईं। उन्होंने बताया कि स्पेन में लॉकडाउन में एक घर से एक ही शख्स बाहर सामान लेने जा सकता है। एक बार वो और आंद्रेई साथ में बाहर गए थे। उसके पति गोरे हैं, जबकि उनका कलर दूसरा है। जैसे में पुलिस वाले नहीं समझ पाए कि दोनों साथ हैं और उन्होंने दोनों को छोड़ दिया।

कोरोना से बुरी तरह प्रभावित है स्पेन
स्पेन उन देशों में से एक है जो कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। अभी तक वहां पर 1.70 लाख से ज्यादा मरीज सामने आ चुके हैं। वहीं करीब 18 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने अपने देशवासियों से साफ कह दिया है कि अभी वो कोरोना की इस लड़ाई में जीत से बहुत दूर हैं।












Click it and Unblock the Notifications