Ram Temple: देश में 290 स्थानों पर लगाए जाएंगे 'श्री राम स्तंभ', अशोक सिंघल फाउंडेशन उठाएगा सारा खर्च

Ram Mandir News: अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण कार्य जारी है। उम्मीद जताई जा रही कि अगले साल की शुरुआत में उसे आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। वहीं दूसरी ओर 290 स्थानों पर पत्थर के स्तंभों का निर्माण किया जाएगा, जो काफी खास होंगे।

मामले में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने कहा कि 290 स्थानों पर पत्थर के स्तंभों का निर्माण किया जाएगा, जो भगवान राम के जीवन और महत्व को दिखाएंगे। खास बात ये है कि ये निर्माण सरकारी खर्च पर नहीं होगा। इसका पूरा खर्च अशोक सिंघल फाउंडेशन वहन करेगा।

Shri Ram Stambh

सिंघल ने कहा कि ये ट्रस्ट दिल्ली में स्थित है। उस ट्रस्ट का विचार भगवान राम के जीवन और महत्व से जुड़े स्थानों पर एक पत्थर का स्तंभ लगाना है। उन पत्थरों पर उस श्लोक को लिखा जाएगा, जो उस स्थान के संबंध में वाल्मिकी रामायण में हैं। इसके बाद नीचे उसका अर्थ लिखा होगा। ये अर्थ उस भाषा में होगा, जो स्थानीय लोगों को आसानी से समझ में आ जाए।

उन्होंने कहा कि पहला स्तंभ 27 सितंबर को अयोध्या पहुंच जाएगा। उसे मणि पर्वत पर स्थापित किया जाएगा। इसके बाद अन्य पत्थरों को देश के अलग-अलग हिस्सों में रवाना किया जाएगा।

22 जनवरी से होगी प्राण प्रतिष्ठा
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के मुताबिक 22 जनवरी 2024 को नए राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह होगा। इसके लिए अभी से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। विश्व हिंदू परिषद ने इस कार्यक्रम में 4 हजार धर्माचार्यों को आमंत्रित करने का प्लान बनाया है।

हर घर दीपक जलाने का प्लान
चंपत राय के मुताबिक वो प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन को खास बनाना चाहते हैं। ऐसे में सभी से अपील की जाएगी कि वो उस दिन पांच दीपक अपने घर की चौखट पर जलाएं और दीपोत्सव मनाएं। इसके अलावा भी अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+