Gautam Adani ने पुरी के इस्कॉन रसोई में की सेवा, स्वयंसेवकों के साथ मिलकर बनाया भोजन
Adani समूह के अध्यक्ष गौतम अडानी ने अपने परिवार के साथ जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान इस्कॉन के मेगा किचन की सेवा में भाग लिया,उनके साथ उनकी पत्नी डॉ. प्रीति अदानी और बेटे श्री करण अदानी भी थे।आपको बता दें कि यह यात्रा, जो हर साल भगवान जगन्नाथ, उनके भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के सम्मान में आयोजित की जाती है, ये भारत की सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक आयोजनों में से एक है।
इस्कॉन (ISKCON) मंदिर इस अवसर पर भक्तों के लिए विशाल पैमाने पर भोजन तैयार करता है। इस वर्ष अडानी और उनके परिवार ने स्वयंसेवकों के साथ मिलकर इस कार्य में योगदान दिया।

एक स्वयंसेवक ने बताया कि अडानी ने न केवल भोजन परोसा, बल्कि रसोई में इस्तेमाल होने वाले बड़े बर्तन को भी साफ किया। इस्कॉन के एक प्रतिनिधि ने कहा, 'यह एक सहज, निस्वार्थ सेवा थी।' उन्होंने अडानी परिवार की भागीदारी की सराहना की।
'अडानी का किचन में आना हमारे लिए बहुत बड़ी बात थी'
इस्कॉन प्रबंधन के अनुसार, "श्री अडानी का किचन में कुछ समय के लिए आना हमारे लिए बहुत बड़ी बात थी। यह दिखाता है कि 'वे कितने विनम्र हैं और अपनी संस्कृति को कितना महत्व देते हैं।
'एक अन्य अधिकारी ने कहा, "हम अडानी परिवार के इस भाव से अभिभूत हैं। यह उनके मूल्यों और संस्कृति के प्रति उनके सम्मान का प्रतीक है। उनका यह कार्य दूसरों के लिए एक उदाहरण है कि कैसे सफलता के बावजूद विनम्र और ज़मीनी बने रहना चाहिए।'
भक्ति सेवा में अडानी परिवार की सक्रिय भागीदारी सराहनीय
इस्कॉन की ओर से कहा गया कि 'हमारा मानना है कि इस तरह की सांस्कृतिक और भक्ति सेवा में अडानी परिवार की सक्रिय भागीदारी एक सार्थक उदाहरण स्थापित करती है। उनका जमीनी, मूल्य-आधारित नेतृत्व निश्चित रूप से कई अन्य व्यापारिक नेताओं को आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत में शामिल होने और अधिक व्यक्तिगत और हार्दिक तरीके से समर्थन करने के लिए प्रेरित करेगा। चूंकि लाखों भक्त वार्षिक रथ यात्रा के लिए पुरी में आते हैं, इसलिए इस तरह की पहल यह सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है कि त्योहार की आध्यात्मिक भावना आतिथ्य, देखभाल और सामूहिक सेवा से मेल खाती है , जो अनगिनत स्वयंसेवकों और शुभचिंतकों के प्रयासों से संभव हुई है।'












Click it and Unblock the Notifications