Mumbai में भी श्रद्धा वॉकर जैस कांड, बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड को पानी की टंकी से दिया धक्का
श्रद्धा वाकर हत्याकांड के बाद अब मुंबई में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की हत्या करने की कोशिश की। पुलिस के मुताबिक, दोनों प्रेमी-प्रेमिका बीपीओ में कार्यरत हैं।
Shraddha Walker case as Mumbai: श्रद्धा वाकर हत्याकांड के बाद अब मुंबई में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की हत्या करने की कोशिश की। पुलिस के मुताबिक, दोनों प्रेमी-प्रेमिका बीपीओ में कार्यरत हैं। पीड़िता प्रियांगी सिंह ने बताया कि रविवार सुबह उसके प्रेमी अमेय दरेकर ने उन्हें पानी की टंकी से धक्का दे दिया। शराब के नशे में मारपीट कर उसे पानी की टंकी से धक्का दे दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

25 वर्षीय प्रियांगी सिंह ने दहिसर पुलिस को बताया कि चेक नाका के पास उनके ब्वॉयफ्रेंड ने ला बेलेजा इमारत की पानी की टंकी से धक्का दे दिया। आरोपी अमेय दरेकर ने कहा कि प्रियंगी पानी की टंकी से 18 फीट 15वीं मंजिल की छत पर गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसे बोरीवली कोर्ट में पेश किया। इसके बाद 5 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। आरोपी बोरीवली (वेस्ट) का रहने वाला है।
पुलिस ने अमेय दरेकर के दोस्त ला बेलेज़ा निवासी देवेश लाड को भी तलब किया है। कपल ने उस दिन उनसे मुलाकात की थी। वे उस एग्रीगेटर कैब के बारे में जानकारी इकट्ठा कर रहे हैं, जिसे दरेकर ने पहले घायल प्रियंगी को बोरीवली स्थित उसके फ्लैट तक पहुंचाने के लिए किराए पर लिया था और बाद में जब वह और उसकी मां राधिका रविवार को सुबह करीब 8 बजे उसे उसके मलाड घर तक छोड़ने गए। डीसीपी (जोन XII) स्मिता पाटिल दहिसर पुलिस के वरिष्ठ निरीक्षक प्रवीण पाटिल, इंस्पेक्टर राम पोटे की एक टीम की निगरानी कर रही हैं।
यह भी पढ़ें- श्रद्धा वाकर हत्याकांड: केंद्रीय मंत्री के बयान से लोगों में गुस्सा, शिवसेना MP ने PM से बर्खास्त करने की मांग












Click it and Unblock the Notifications