Shraddha murder case : फरीदाबाद के जंगलों में मिला मानव धड़, दिल्ली पुलिस से किया गया संपर्क
फरीदाबाद के सूरजकुंड-पाली रोड पर अरावली के जंगल में एक सूटकेस में शव के टुकड़े मिले थे। इसको लेकर फरीदाबाद पुलिस ने दिल्ली पुलिस से संपर्क साधा है। फरीदाबाद पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। बता दें, फरीदाबाद पुलिस का कहना है कि अगर दिल्ली पुलिस डीएनए टेस्ट के लिए जाना चाहती है तो नमूने अलग रखे जाएंगे।

बैग में मिला था मानव कंकाल
बता दें, फरीदाबाद में अरावली की पहाड़ियों पर गुरुवार को एक ट्राली बैग में मानव कंकाल के टुकड़े मिले। श्रद्धा हत्याकांड की जांच में जुटी दिल्ली पुलिस भी मौके पहुंची और मौके का निरीक्षण किया। सूरजकुंड थाना पुलिस ने कंकाल कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना सूरजकुंड प्रभारी इंस्पेक्टर बलराज ने बताया कि कल दोपहर उन्हें सूचना मिली कि सूरजकुंड पाली रोड पर एक बैग में कंकाल पड़ा हुआ है। पुलिस को घटनास्थल से कुछ कपड़े भी बरामद हुए हैं। उसे देखकर शव महिला का प्रतीत हो रहा है। पुलिस को आशंका है श्रद्धा वॉकर के शव के कुछ हिस्से आरोपी ने यहां फेंक दिए थे।
सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं
पुलिस का कहना है कि अपराधी ने हत्या कहीं और की और शव को यहां अरावली के जंगल में फेंक दिया। पुलिस इस मामले में तमाम बिंदुओं की जांच कर रहीं है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों का पता लगा रही है। अगर कोई कैमरा मिलता है तो उसके एक से डेढ़ महीने की फुटेज की जांच की जाएगी। पुलिस को अभी तक शव का सिर बरामद नहीं हुआ है।
बता दें, श्रद्धा हत्याकांड मामले में दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। श्रद्धा और आफताब के दोस्तों ने गुरुवार को साकेत कोर्ट में बयान दर्ज कराए। उन्होंने कोर्ट में कहा कि आफताब श्रद्धा को पीटता था और जान से मारने की धमकी देता था। इस बारे में खुद श्रद्धा ने उन्हें बताया था। उन्होंने बताया कि श्रद्धा हमेशा दुखी रहती थी।












Click it and Unblock the Notifications