महरौली के जंगल में मिली हड्डियां हैं श्रद्धा वॉकर की, DNA रिपोर्ट से हुई पुष्टि
आफताब ने श्रद्धा के 35 टुकड़े किए थे, जिसमें से कई महरौली के जंगलों में फेंके गए। दिल्ली पुलिस को अब उसकी डीएनए रिपोर्ट मिल गई है।

श्रद्धा वॉकर केस में दिल्ली पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। जांच टीम ने महरौली के जंगलों से जो हड्डियां बरामद की थीं, उसकी डीएनए रिपोर्ट आ गई। उसमें सभी अवशेषों के डीएनए श्रद्धा के पिता से मैच खा रहे। सेंट्रल फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की रिपोर्ट ने इसकी पुष्टि कर दी है। वहीं दूसरी ओर दिल्ली पुलिस को आफताब के पॉलीग्राफ टेस्ट की विस्तृत रिपोर्ट भी मिल गई।
दरअसल श्रद्धा के लिव इन पार्टनर आफताब पूनावाला ने गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी थी। इसके बाद उसके 35 टुकड़े करके फ्रिज में रखे। बाद में उसे महरौली के जंगलों में फेंक दिया। घटना का खुलासा होने के बाद दिल्ली पुलिस की टीम ने बड़े पैमाने पर जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाया था, जहां उसे कई मानव अवशेष मिले। इसके बाद श्रद्धा के पिता का डीएनए लेकर उसे जांच के लिए भेजा गया। दोनों के डीएनए मैच हो गए हैं, ऐसे में साफ है कि आफताब ने शव को ठिकाने लगाने वाली जो बात बताई थी, वो सही है।
वहीं कोर्ट की इजाजत के बाद आफताब का पॉलीग्राफ और नार्को एनालिसिस टेस्ट हुआ था। फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) के अधिकारियों के मुताबिक आफताब ने पॉलीग्राफ टेस्ट के दौरान श्रद्धा वाकर की हत्या करने की बात कबूल की। आफताब ने कहा कि उसने जो अपराध किया है, उसके लिए उसका कोई दोष नहीं है। इसके अलावा जबड़े समेत 13 हड्डियां का डीएनए मैच हुआ है।
आफताब को नहीं पछतावा
सूत्रों के मुताबिक आफताब के हाव-भाव से ऐसा लगता है कि उसे श्रद्धा की हत्या का कोई पछतावा नहीं है। वो आराम से पुलिस के सभी सवालों के जवाब देता रहा। इसके अलावा उसके अंदर डर भी नहीं देखने को मिला। एक्सपर्ट के मुताबिक अब तक पुलिस के पास सिर्फ आफताब का कबूलनामा था, लेकिन इससे कोर्ट में ज्यादा फायदा नहीं मिलता। अब डीएनए और नार्को टेस्ट की रिपोर्ट आफताब को कड़ी सजा दिलाने में मदद करेगी।
-
दिल्ली में नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया -
LPG Price Delhi Today: दिल्ली में कमर्शियल गैस और CNG-PNG की कीमतों में उछाल, आज क्या है ताजा रेट -
Ashok Kumar Mittal Caste: मिठाई वाले का बेटा कैसे बना AAP का नया डिप्टी लीडर? क्या है जाति? पत्नी-बच्चे कौन? -
IPL 2026 के बीच क्रिकेट जगत में पसरा मातम, सचिन के पहले शतक के 'असली हीरो' का निधन! शराब ने डुबोया करियर -
Sonali Bendre Caste: पंजाबी गोल्डी की आंखों में बसने वाली सोनाली बेंद्रे की क्या है जाति? -
भारत में बनेगा दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, 1 लाख दर्शक क्षमता, अहमदाबाद को टक्कर देने की तैयारी -
US-Israel-Iran War: Khamenei के सलाहकार Kamal Kharazi पर एयर स्ट्राइक, पत्नी की मौत, कितने हैं बच्चे? -
Ex IPS Shivdeep Lande: 'तुमने मुझे झकझोर दिया', कौन हैं लांडे? क्यों हुए बीवी के सामने नतमस्तक? -
AAP ने राघव चड्ढा को राज्यसभा उपनेता पद से क्यों हटाया? किसे दी जगह? पार्टी की कोई नई रणनीति?- समझें -
LPG Price Today: आज फिर से बढ़े सिलेंडर के दाम? आपके शहर में क्या है एलपीजी का रेट? -
Hanuman Jayanti 2026 : हनुमान जयंती पर मंगल का गोचर, इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, शुरू होगा गोल्डन टाइम -
आम जनता को राहत! इन प्रोडक्ट पर Customs Duty खत्म, बाजार जाने से पहले चेक करें क्या होगा सस्ता?












Click it and Unblock the Notifications