दिल्ली: जीत के बाद मंदिर से वापस आ रहे आप MLA नरेश यादव पर फायरिंग, समर्थक की मौत

नई दिल्ली। दिल्ली में मंगलवार को आए विधनासभा चुनावों के परिणामों में आप भारी जीत हासिल की है। इसी बीच मंगलवार देर रात महरौली विधानसभा से आप की टिकट पर जीत कर विधायक चुने गए नरेश यादव के उपर कुछ अज्ञात लोगों ने फायरिंग की है। इस घटना में नरेश यादव के साथ चल रहे उनके समर्थकों को गोली लगी है। जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि एक अन्य घायल बताया जा रहा है।

Shots fired at AAP MLA Naresh Yadav and volunteers, At least one volunteer has passed away

महरौली के विधायक नरेश यादव के काफिले पर मंगलवार देर रात उस समय हमला किया गया जब वे मंदिर से वापस लौट रहे थे। इस हमले में एक शख्स घायल होने की खबरें आ रही हैं। जबकि आम आदमी पार्टी का दावा है कि इस हमले में एक शख्स की मौत हो गई है। एक शख्स घायल है। इस हमले की घटना होते ही वहां अफरा तफरी मच गई और फायरिंग में घायल एक आप कार्यकता की मौत हो गई है मृतक का नाम अशोक मान बताया जा रहा है जो महरौली के आप विधायक नरेश यादव के साथ मंदिर से लौट रहा था।

मौके पर पुलिस की टीम पहुंचकर पड़ताल में जुटी है। वहीं आप सांसद संजय सिंह ने ट्वीट कर कहा है कि मेहरौली विधायक नरेश यादव के क़ाफ़िले पर हमला अशोक मान की सरेआम हत्या ये है दिल्ली में क़ानून का राज, मंदिर से दर्शन करके लौट रहे थे नरेश यादव। हालांकि इस पर अभी तक पुलिस की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+