Shopian Encounter: सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादियों को किया ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

नई दिल्ली। Shopian Encounter News: जम्मू-कश्मीर में शोपियां जिले के कैगाम इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच पिछले 20 घंटे से जारी मुठभेड़ में भारतीय जवानों (Indian Army) को बड़ी सफलता मिली है। कश्मीर जोन पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में दो अज्ञात आंतकवादियों (Terrorist) को ढेर कर दिया है जबकि कई और के छिपे होने की आशंका जताई जा रही है।

Shopian encounter One unidentified terrorist neutralised Operation underway Jammu and Kashmir

इस ऑपरेशन में दो भारतीय जवान भी घायल हुए हैं, उन्हें इलाज के लिए आर्मी अस्पताल (Army Hospital) में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक शोपियां में सर्च ऑपरेशन चल रहा है। जम्मू-कश्मीर डीजीपी दिलबाग सिंह ने बताया, कल रात शोपियां में मुठभेड़ के दौरान हमारे दो जवान घायल हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। ऑपरेशन रातभर चला और आज दोनों आतंकवादी मारे गए, आतंकवादी अलबद्र से हैं। ऑपरेशन अभी चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक सुरक्षाबलों को शोपियां के कनिगम इलाके में कुछ आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी। इस पर सेना की राष्ट्रीय राइफल्स, जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप और सीआरपीएस ने संयुक्त अभियान शुरू किया। इसी दौरान आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद सुरक्षाबलों ने भी मोर्चा संभालते हुए पलटवार किया है। वहीं इलाके में पत्थरबाज ऑपरेशन में खलल ना डालें, इसके लिए कड़ी घेराबंदी की गई है। आतंकी गतिविधियों के लिहाज से शोपियां जिला काफी संवेदनशील माना जाता है।

अवंतीपोरा में JeM का नेटवर्क ध्वस्त
बता दें कि जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद को जड़ से खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध भारतीय सुरक्षा बलों ने आंतकवादियों के खिलाफ अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में 23 दिसंबर को भारतीय सेना ने अवंतीपोरा पुलिस और सीआरपीएफ के साथ मिलकर जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग के त्राल इलाके और संगम क्षेत्र में ग्रेनेड हमलों की घटनाओं में शामिल जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकी संगठन के नेटवर्क का भंडाफोड़ किया। इस ऑपरेशन में आतंकियों को 6 मददगारों को भी गिरफ्तार किया गया। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कहा कि इस ऑपरेशन को अवंतीपोरा पुलिस , सेना की 42-आरआर और सीआरपीएफ की 180वीं बटालियन ने अंजाम दिया था।

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ः दंतेवाड़ा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, DRG जवान घायल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+