दिल्ली के बार में डांस कर रहा था युवक, मामूली सी बात पर हुआ विवाद तो मार दी गोली
नई दिल्ली। नई दिल्ली के सबसे पॉश इलाकों में से एक ग्रेटर कैलाश में एक छोटी सी बात को लेकर दो युवकों में झगड़ा हो गया। इस दौरान एक युवक ने दूसरे युवक को गोली मार दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को फौरन ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया जहां उसकी हालत नाजुक बतायी जा रही है। वहीं दूसरी तरफ मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और जमकर मारते-पीटते हुए पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर युवक को जेल भेज दिया है। विस्तार से जानिए पूरा मामला

घर वालों ने कहा- पब के अंदर मारी गई गोली
पुलिस के आला अधिकारी से प्राप्त जानकारी के मुताबिक प्राथमिक जांच में पार्किंग विवाद के चलते विनय को गोली मारने की बात सामने आई थी। विनय सरिता विहार का रहने वाला है। लेकिन होश आने पर विनय ने पुलिस को बताया कि उसे पब के अंदर गोली मारी गयी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि पब में हथियार लेकर युवक कैसे घुसा। इसके साथ ही देर रात तक यह पब कैसे चल रहा था, इसकी भी जांच जारी है। विनय के परिवार वालों का कहना है कि 30 दिसंबर की रात विनय अपने दोस्तों के साथ ग्रेटर कैलाश के रिच एंड राइट्स पब में डांस कर रहा था। तभी अचानक 5 लोग आए और विनय को धक्का देकर सीधा उसको गोली मार दी।

पब के अंदर से विनय ने किया था फेसबुक लाइव, नीयम की उड़ाई धज्जियां
विनय ने पब में डांस के दौरान अपने फेसबुक पेज पर डांस का लाइव वीडियो भी अपलोड किया है, जो लगभग 3:00 बजे का है। कानूनन पब को रात 1:00 बजे तक चलाने की ही परमिशन होती है, लेकिन नए साल के दौरान भी सुरक्षा के तमाम दावे करने वाली दिल्ली पुलिस के बयान के बावजूद ग्रेटर कैलाश पार्ट वन में यह पब देर रात तक चल रहा था, जो कि पुलिस पर सवाल खड़े करता है।

पुलिस का कहना- पार्किंग में चली गाली
प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि देर रात पार्किंग को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो रहा था। उसी दौरान उमेश ने विनय को गोली मार दी। पुलिस ने हत्या प्रयास का मामला दर्ज कर वारदात में इस्तेमाल हथियार जब्त कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications