15 अप्रैल से दिल्ली में फिर से लागू होगा ऑर्ड ईवन फॉर्मूला, स्कूल की बसें नहीं होगी शामिल
नयी दिल्ली। दिल्ली में एक बार फिर ऑड-ईवन फॉर्मूला फिर लागू होने वाला है। 15 अप्रैल से लेकर 30 अप्रैल तक दिल्ली फिर से ऑर्ड ईवन नियम के चलेगी। लेकिन इस बार कुछ बदलाव किए गए हैं। इस बार एसडीएम की जगह ट्रैफिक व्यवस्था में 400 पूर्व सैनिकों की तैनाती की जाएगी। इस बार 5 हजार वॉलंटियर लगाए जाएंगे।

दिल्ली के परिवहन मंत्री गोपाल राय ने इस बात का ऐलान करते हुए कहा कि इस बार ऑड-ईवन में किसे छूट मिलेगी इस बारे में 8 अप्रैल को फैसला होगा। ऑड-ईवन को लेकर समन्वय समिति की बैठक में फैसला दिया गया। पिछले साल की तरह इस बार भी ट्रैफिक को कंट्रोल करने के लिए पर्यावरण बस सेवा जारी रहेगी। वहीं स्कूल बसों को इससे फ्री रखा जाएगा।
हलांकि इस बार मेट्रो फीडर बसों की सेवा में बदलाव किया जाएगा। ऑर्ड-ईवन को सफल बनाने के लिए पूर्व सैनिकों की तैनाती 1 अप्रैल तक पूरी तक ली जाएगी। वहीं सिविल डिफेंस की भूमिका पहले जैसी होगी। सिविल डिफेंस के 5000 स्वयंसेवक गांधीगीरी के जरिए लोगों ने इस योजना को सफल बनाने के लिए आग्रह करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications