सब्जी बेचते नजर आए सुनील ग्रोवर, लोगों ने कहा-कपिल से कर लो Patch-Up

Recommended Video

    Sunil Grover Makes FUN of Kapil Sharma with this funny post | FilmiBeat

    नई दिल्ली। कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर शायद अब कभी किसी भी प्रोग्राम में साथ नजर नहीं आएंगे, अगर दोनों में झगड़ा ना हुआ होता, तो कपिल शर्मा का शो ऑफ एयर ना होता और ना ही लोग एक अच्छे 'फैमिली एंटरटेनमेंट' से महरुम रहते। खैर लंबे वक्त के बाद कपिल शर्मा ने सोनी टीवी पर 'फैमिली शो' के साथ वापसी की है। इस शो का पहला एपीसोड ऑन एयर भी हो चुका है, जिसे की सोशल मीडिया पर काफी मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है।

    सुनील ग्रोवर सब्जी बेचते नजर आए

    सुनील ग्रोवर सब्जी बेचते नजर आए

    लेकिन इसके पहले सोशल मीडिया पर लोगों ने सुनील ग्रोवर को लेकर काफी मजे लिए, दरअसल कपिल के शो के ठीक पहले सुनील ने अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी, जिसे देखते ही लोगों ने सुनील को लेकर बातें शुरु कर दीं और देखते ही देखते हैं जनाब सुनील ग्रोवर ट्विटर पर ट्रोल हो गए।

    लोगों ने कसा तंज

    लोगों ने कसा तंज

    सुनील ने कभी नहीं सोचा होगा उनके फनी अंदाज का फोटो उनके लिए आफत बन जाएगा। दरअसल सुनील ने जो फोटो सोशल पर शेयर की थी, उसमें वो सब्जी बेचते नजर आ रहे थें, बस इसी पर लोगों ने मजे लेने शुरु कर दिए। लोगों ने सुनील के लिए लिखा कि कपिल के शो की वजह से आपकी रोटी-रोजी चल रही थी, अब आपके इतने दिन बुरे आ गए हैं कि आप सब्जी बेचने लग गए।

    कपिल के साथ काम कर लो सुनील...

    तो कुछ ने लिखा कि भाई कपिल के साथ काम कर लो, कम से कम पैसे तो मिलेंगे, तुम भी खुश और वो भी और अगर नहीं कर सकते तो प्लीज जल्द नया काम सर्च कर लो। आपको बता दें कि इस तस्वीर को सुनील ने Entrepreneurial कैप्शन के साथ पोस्ट की थी।

    लोगों ने कहा-सुनील ने कपिल का मजाक उड़ाया

    लोगों ने कहा-सुनील ने कपिल का मजाक उड़ाया

    वैसे कुछ लोगों ने कहा है कि इस तस्वीर को सुनील ग्रोवर ने जानबूझकर कपिल को जलाने के लिए शेयर की है क्योंकि कपिल का नया शो एक गेम शो है, जिसमें वो लोगों को बहुत सारे मजेदार गेम के एवज में गिफ्ट बांटते नजर आ रहे हैं। शायद सुनील अपने पुराने दोस्त और नए दुश्मन कपिल को चिढ़ाना चाह रहे हैं कि तुम्हारी हालत बहुत जल्द ऐसी ही होने वाली है।

    सुनील का भी नया शो

    सुनील का भी नया शो

    ऐसी खबरें हैं कि सुनील भी बहुत जल्द अपने एक नए गेम शो के साथ नजर आने वाले हैं, जिसमें उनके साथ बिग बॉस विनर शिल्पा शिंदे नजर आ सकती हैं। इनके शो का कॉन्सेप्ट क्या होगा इस बात का खुलासा नहीं हुआ है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+