यूपी में सामने आई धर्मांतरण पर चौंकाने वाली रिपोर्ट, सीएम योगी से की कानून बनाने की सिफारिश
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर जबरन धर्मांतरण कराए जाने की रिपोर्ट सामने आने के बाद राज्य विधि आयोग ने योगी सरकार से कानून बनाने की सिफारिश की है। बता दें कि स्टेट लॉ कमीशन ने यूपी में धर्मांतरण को लेकर एक रिपोर्ट जारी की है जिसमें कई चौंकाने वाले खुलासे किए गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक यूपी में बड़े पैमाने पर जबरन धर्मांतरण हो रहा है, लोगों को प्रलोभन देकर भी उनका धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार धर्म परिवर्तन के लिए लव जिहाद भी एक कारण है।

लालाच देकर कराया जा रहा धर्मांतरण
स्टेट लॉ कमीशन ने धर्मांतरण पर रोक लगाने के लिए यूपी सरकार से कड़े कानून की मांग की है। उत्तर प्रदेश राज्य विधि आयोग के चेयरमैन न्यायमूर्ति आदित्यनाथ मित्तल और सचिव सपना त्रिपाठी ने सीएम योगी आदित्यनाथ को इस सिलसिले में एक रिपोर्ट सौंपी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राज्य में बड़े पैमाने पर पहचान छिपाकर लोगों का धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। स्टेट लॉ कमीशन की रिपोर्ट में कहा गया है कि यूपी में गरीब हिंदुओं और खास तौर पर एससी/एसटी को लालाच देकर धर्मांतरण कराया जा रहा है।

300 लोगों ने किया धर्म परिवर्तन
उत्तर प्रदेश के जौनपुर में कुछ दिन पहले एक साथ 300 लोगों के धर्म परिवर्तन करने का मामला सामने आया था। रिपोर्ट के मुताबिक राज्य के अलग-अलग जिलों में भी बड़ी संख्या में धर्मांतरण कराया जा रहा है। बता दें कि मुख्यमंत्री बनने से पहले योगी आदित्यनाथ भी बार-बार धर्मांतरण का मुद्दा उठाते रहे हैं और कानून की मांग करते रहे हैं। मालूम हो कि देश के 10 राज्यों में धर्मांतरण का कानून पहले से ही लागू है ऐसे में उत्तर प्रदेश में भी इसे जल्द लागू किए जाने की मांग हो रही है।

सुल्तानपुर का नाम बदलने की तैयारी
इलाहाबाद और फैजाबाद का नाम बदलने के बाद आगरा के नाम बदलने की खबर सामने आई। अब ऐसी चर्चा है कि सुल्तानपुर का नाम बदलकर कुशपुर या कुशभवनपुर रखा जा सकता है। बता दें, योगी सरकार ने पहले इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज किया और इसके बाद फैजाबाद का नाम अयोध्या। आगरा के बाद अब सुल्तानपुर का नाम बदले जाने की चर्चा है।
यह भी पढ़ें: यूपी होमगार्ड वेतन घोटाले में लखनऊ जिला कमांडेंट गिरफ्तार, फर्जी ड्यूटी लगाकर सरकारी धन के बंदरबांट का आरोप












Click it and Unblock the Notifications