पश्चिम बंगाल में कांग्रेस को लगा झटका, Sagardighi से Congress के विधायक बायरन टीएमसी में हुए शामिल
पश्चिम बंगाल में कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पश्चिम बंगाल में कांग्रेस में विधायक बायरन बिस्वास ने ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस ज्वा इन कर ली है।

पश्चिम बंगाल में सागरदिघी का प्रतिनिधित्व करने वाले एकमात्र कांग्रेस विधायक बायरन बिस्वास ने सोमवार को बंगाल में ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस ज्वॉइन कर ली है। बिस्वास के टीएमसी में शामिल होने की पिछले तीन महीने से अटकलें लगाई जा रही थी। वहीं आज आखिरकार बायरन बिस्वास ने टीएमसी ज्वाइन कर कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका दिया है।
पश्चिम बंगाल के पुरबा मेदिनीपुर के धाटाेला आयोजित एक भव्य समारोह में वे आधिकारिक रूप से टीएमसी पार्टी में शामिल हो गए। इस आयोजन के दौरान तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी की मौजूदगी में बायरन ने हाथ में टीएमसी का झंडा हाथ में लेकर लहाराया।
बायरन सागरदिघी विधान सभा में एकमात्र कांग्रेस विधायक थे।बता दें अभिषे बनर्जी के प्रतिनिधित्व में पश्चिम बंगाल में JonoSanjogYatra चल रही है। इसी दौरान बायरन ने तृण मूल कांग्रेस ज्वाइन की।
टीएमसी ने अपनी आधिकारिक सोशल मीडिया हैंंडल पर बायरन की टीएमसी का झंडा लहराते हुए फोटो शेयर करते हुए लिखा सागरदिघी के कांग्रेस विधायक बायरन बिस्वास हमारे साथ शामिल हुए। हम उनका तृणमूल कांग्रेस परिवार में तहे दिल से स्वागत करते हैं!
वहीं टीएमसी ने अपनी इस पोस्ट में भाजपा पर निशाना साधते हुए लिखा भाजपा की विभाजनकारी और भेदभावपूर्ण राजनीति के खिलाफ लड़ने के अपने संकल्प को मजबूत करने के लिए आपने सही मंच चुना है। साथ में, हम जीतेंगे!
बता दें बंगाल के सागरदिघी विधानसभा सीट पर 27 फरवरी को चुनाव हुआ था और नतीजे 2 मार्च को घोषित किए गए थे। विशेष निर्वाचन क्षेत्र में, कांग्रेस ने वाम दलों सहित अन्य दलों के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ा था।
Recommended Video

2021 के विधान सभा चुनावों में, कांग्रेस एक भी सीट सुरक्षित करने में विफल रही। हालांकि बरायन ने चुनाव में जीत हासिल की और उनकी बदौलत कांग्रेस ने विधानसभा में सफलतापूर्वक प्रतिनिधित्व प्राप्त किया।
बहरहाल, सोमवार को बायरन के कांग्रेस छोड़ने के फैसले ने बंगाल में एक बार फिर से राजनीतिक परिदृश्य को बदल दिया है।












Click it and Unblock the Notifications