बीजेपी को झटका, आमदनी 80% घटी, डिटेल देखिए
नई दिल्ली, 3 जून: देश में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी को भी लगता है कि कोरोना लॉकडाउन की बहुत बड़ी मार पड़ी है। क्योंकि, वित्त वर्ष 2020-21 में उसकी आमदनी और खर्च दोनों में भारी गिरावट दर्ज की गई है। पार्टी की ओर से चुनाव आयोग में सालाना ऑडिट रिपोर्ट का यह ब्योरा पिछले महीने 21 तारीख को जमा की गई थी, जो बीते शुक्रवार को प्रकाशित की गई। इसके मुताबिक एक वित्त वर्ष के मुकाबले में पार्टी की आमदनी दूसरे वित्त वर्ष में लगभग 80 प्रतिशत कम गई है।
Recommended Video

बीजेपी की कमाई पर कोरोना की मार!
वित्त वर्ष 2020-21 के लिए बीजेपी की ओर से चुनाव आयोग को जो 21 मई को वार्षिक ऑडिट रिपोर्ट सौंपी गई थी, उसके मुताबिक पार्टी की आमदनी में करीब 80% की कमी आ गई है। पार्टी ने आयोग को जो ब्योरा दिया है, उसके अनुसार इस दौरान उसके कुल खर्चे 620.39 करोड़ रुपये के रहे, जबकि उसे कुल 752.33 करोड़ रुपये की आय हुई। लेकिन, इससे पहले वाले वित्त वर्ष (2019-20) में पार्टी को 3,623.28 करोड़ रुपये की आमदनी हुई थी और खर्चा 1,651 करोड़ रुपये का हुआ था। यह रिपोर्ट चुनाव आयोग ने पिछले शुक्रवार को प्रकाशित की है।
आमदनी में करीब 80% की कमी आ गई
जहां तक इलेक्ट्रॉल बॉन्ड के जरिए कमाई की बात है तो 31 मार्च, 2021 तक पार्टी को इससे सिर्फ 22.38 करोड़ रुपये मिले थे। जबकि, एक साल पहले यानी 31 मार्च, 2020 तक उसे इसी इलेक्ट्रोल बॉन्ड से 2,555 करोड़ रुपये की आमदनी हुई थी। 2020-21 में पार्टी ने 'चुनाव/सामान्य प्रचार' हेड में 421 करोड़ रुपये से ज्यादा का खर्च दिखाया है। जबकि, इससे पहले वाले वित्त वर्ष में इसी हेड में पार्टी का खर्च 1,352 करोड़ रुपये हुआ था।
इस हेड में जो खर्च होता है, वह मुख्य रूप से प्रचार, हेलीकॉप्टर और हवाई जहाज किराए पर लेने, होर्डिंग और कट आउट लगाने, उम्मीदवारों को वित्तीय सहायता देने और इसी तरह के दूसरे कार्यों पर खर्च किए जाते हैं। जाहिर कि जिस वित्त वर्ष में इस हेड में ज्यादा खर्च दिखाई गई है, वह लोकसभा चुनाव वाला साल है और जब आमदनी और खर्चों में भारी गिरावट आई है, वह कोरोना लॉकडाउन वाला वित्त वर्ष है।












Click it and Unblock the Notifications