शिवसेना ने कहा पार्टी अपमान बर्दाश्त नहीं करेगी

मुंबई। शिवसेना के सांसद चंद्रकांत खैरे ने कहा कि शिवसेना अपमान बर्दाश्त नहीं करेगी। कैबिनेट विस्तार में शिवसेना ने भाग नहीं लिया। वहीं शिवसेना के सांसद अनिल देसाई दिल्ली एयरपोर्ट से ही मुंबई वापस चले गए।

कुल मिलाकर शिवसेना-भाजपा की रार की दरार अभी भी बनी हुई है। कहा जा रहा था कि शिवसेना के नेताओं को भी कैबिनेट के विस्तार के दौरान मंत्री पद की शपथ दिलाई जा सकती है। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। खबर है कि शिवसेना के उद्धव ठाकरे ने अपने नेता अनिल देसाई से मंत्री पद की शपथ लेने से मना कर दिया था।

uddhav-thackeray

महाराष्ट्र भाजपा सरकार पर संकट

इसी के साथ महाराष्ट्र में भाजपा की अल्पमत सरकार पर संकट बढ़ गया है। अगर शिवसेना अपनी बात पर अड़ी रही और भाजपा ने शिवसेना की शर्ते नहीं मानी तो दोनों एक साथ नहीं आ पाएंगे। जिससे महाराष्ट्र में भाजपा की सरकार अल्पमत में रहेगी। ऐसे में सरकार गिरने की आशंका बढ़ जाएंगी।

गौरतलब है कि शिवसेना पहले महाराष्ट्र में अपनी शर्ते मान लेने के लिए भाजपा पर दबाव बना रही थी। शिवसेना भाजपा का महाराष्ट्र में साथ देने के बदले में मंत्री पदों की मांग कर रही है। लेकिन भाजपा शिवसेना मुह मांगे मंत्री पद देने पर राजी नहीं हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+