एक्ट्रेस कंगना रनौत पर भड़के शिवसेना नेता संजय राउत, बोले- मुंबई पुलिस से डर लगता है तो...

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में कई खुलासे किए हैं। वह शुरुआत से ही इस मामले में बेबाकी से अपनी बात रख रही हैं। सुशांत केस में ड्रग एंगल सामने आने के बाद कंगना ने कई बड़े खुलासे किए थे, साथ ही कहा था कि वह इस मामले में एनसीबी की मदद करने के लिए तैयार हैं लेकिन उन्हें सुरक्षा चाहिए। जिसपर भाजपा नेता राम कदम ने कहा कि अभी तक महाराष्ट्र सरकार की ओर से कंगना को कोई सुरक्षा नहीं दी गई है, जिसके जवाब में कंगना ने कहा कि उन्हें मूवी माफिया से ज्यादा डर मुंबई पुलिस से लगता है। कंगना के ऐसा कहने पर अब शिवसेना नेता संजय राउत ने उनपर तंज कसा है।

संजय राउत ने कहा- मुंबई ना आएं

संजय राउत ने कहा- मुंबई ना आएं

संजय राउत ने कंगना को कहा है कि वह अब मुंबई आने से परहेज करें। संजय राउत ने शिवसेना के मुखपत्र सामना में कंगना पर निशाना साधा है और कहा कि वह मुंबई में रहती हैं फिर भी यहां के पुलिस बल की आलोचना कर रही हैं, उनका ऐसा कहना 'शर्मनाक' है। राउत ने लिखा, 'हम उनसे (कंगना) विनम्र निवेदन करते हैं कि वह मुंबई ना आएं। यह मुंबई पुलिस का अपमान करने के अलावा और कुछ नहीं है। गृह मंत्रालय को इसपर कार्रवाई करनी चाहिए।'

कंगना ने मांगी थी सुरक्षा

कंगना ने मांगी थी सुरक्षा

कंगना ने ट्वीट करते हुए कहा था कि वह एनसीबी की मदद करने के लिए तैयार हैं लेकिन इसके लिए वह केंद्र सरकार से सुरक्षा चाहती हैं। उनका कहना है कि वह ना केवल अपने करियर बल्कि अपनी जिंदगी को भी खतरे में डाल रही हैं। सुशांत को कुछ डर्टी सीक्रेट पता थे इसलिए उन्हें मारा गया है। उन्होंने कहा था कि बॉलीवुड में ड्रग्स का बहुत इस्तेमाल होता है और अगर जांच की गई तो बहुत से ए लिस्टर एक्टर्स का नाम सामने आएगा। एक अन्य ट्वीट में कंगना ने कहा था, 'फिल्म इंडस्ट्री का सबसे मशहूर ड्रग्स कोकेन है, वह लगभर हर हाउस की पर्टी में इस्तेमाल होता है और काफी महंगा होता है। लेकिन जब शुरु में आप बड़े और शक्तिशाली लोगों के घरों में जाएंगे तो आपको मुफ्त में मिलेगा। एमडीएमए क्रिस्टल्स को पानी में मिलाया जाता है और कभी कभी ये बिना जानकारी के भी आपको दे दिया जाता है।'

भाजपा नेता ने क्या कहा था?

भाजपा नेता ने क्या कहा था?

जिसके बाद भाजपा नेता राम कदम ने मुंबई पुलिस, महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख और मुख्यमंत्री कार्यालय को टैग करते हुए कहा, '100 घंटे से ज्यादा हो गए हैं, जब चार दिन पहले अभिनेत्री कंगना रनौत ने कहा था कि वह बॉलीवुड-ड्रग माफिया को एक्सपोज करने के लिए तैयार हैं लेकिन उन्हें सुरक्षा चाहिए। दुर्भाग्य से महाराष्ट्र सरकार ने उन्हें अभी तक सुरक्षा मुहैया नहीं करवाई है।' इस ट्वीट को रीट्वीट करते हुए कंगना ने कहा, 'सर आपकी चिंता के लिए धन्यवाद, अब मुझे मूवी माफिया से ज्यादा मुंबई पुलिस से डर लगता है, मुंबई में मुझे या तो हिमाचल प्रदेश सरकार या फिर सीधे केंद्र सरकार की ओर से सुरक्षा चाहिए, मुंबई पुलिस से नहीं।'

मुंबई पुलिस पर लगाया ये आरोप

मुंबई पुलिस पर लगाया ये आरोप

वहीं कंगना ने एक स्क्रीन शॉट ट्वीट कर मुंबई पुलिस पर आरोप लगाया है जिसमें कहा गया है कि मुंबई पुलिस ऐसे ट्वीट को लाइक कर रही है जिसमें कंगना के बारे में अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल होता है। कंगना ने कहा कि जो लोग सुशांत के हत्यारों के खिलाफ लड़ रहे हैं उन्हें बुली किए जाने से बचाने के बजाय मुंबई पुलिस ऐसे ट्वीट लाइक कर रही है। शेम मुंबई पुलिस। इस ट्वीट में कंगना ने मुंबई पुलिस कमिश्नर और पीएमओ इंडिया को टैग किया है।

मुंबई पुलिस ने क्या कहा?

मुंबई पुलिस ने क्या कहा?

मुंबई पुलिस ने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से कंगना के इसी ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए लिखा है कि इस ट्वीट को मुंबई कमिश्नर ने कभी लाइक नहीं किया है। साइबर पुलिस को स्क्रीन शॉट की जांच करने के लिए कहा गया है। कंगना ने इसके जवाब में भी ट्वीट किया है जिसमें लिखा है 'आप पुलिस के नाम पर शर्म हैं। ये मत भूलिए कि सिर्फ मैं ही नहीं बल्कि जितने लोगों को भी टैग किया गया है सभी को ये नोटिफिकेशन गया कि मुंबई कमिश्नर ने ये ट्वीट लाइक किया है। पीड़ित को ही अपराधी साबित करने का आपका पुराना धंधा है। झूठ बोलने की हिम्मत मत करना!'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+