मध्य प्रदेश:संकट में कांग्रेस की सरकार, शिवराज ने बताया क्या होगा BJP का रुख

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार मुश्किल में घिर गई है। कांग्रेस विधायकों के इस्तीफे ने सरकार की मुश्किल बढ़ा दी है। ज्योतिरादित्य सिंधिया के बागी तेवर ने कमलनाथ सरकार मुश्किल बढ़ा दी है। कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह सरकार बचाने की कवायत में जुट गए हैं। वहीं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस सरकार पर गहराए संकट पर बयान देते हुए कहा है कि ये कांग्रेस पार्टी का आंतरिक मामला है।

 Shivraj Singh Chouhan reaction on Madhya Pradesh congress govt Crisis, said its Congress internal matter

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ये कांग्रेस पार्टी का आंतरिक मामला है, इसपर वो कोई भी कमेंट नहीं करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि हमने पहले से ही साफ कर दिया है कि हम सरकार गिराने के पक्ष में नहीं है।

आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में उठे सियासी तूफान के बाद भाजपा के शीर्ष नेताओं ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के निवास पर महत्वपूर्ण बैठक की। वहीं कयास लगाए जा रहे हैं कि कांग्रेस के बागी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया भाजपा में शामिल हो सकते हैं। आज शाम होने वाली बैठक में वो शामिल हो सकते हैं। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को विधायक दल का नेता चुना जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+