शिवराज चौहान का कांग्रेस पर तंज, बोले- पार्टी का हाल,अहमद की टोपी मोहम्मद के सर और...

जयपुर: मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के सीनियर नेता शिवराज सिंह चौहान ने बीजेपी के सदस्यतता अभियान के लिए पदाधिकारियों के साथ बैठक के लिए सोमवार को राजस्थान की राजधानी जयपुर पहुंचे। यहां उन्होंने बैठक के बाद कांग्रेस पर निशाना साधा। जयपुर में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि जब तक कांग्रेस में लोकतांत्रिक रूप से अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं हो जाता तब तक उसका पुनरुत्थान नहीं हो सकता है।

शिवराज ने कांग्रेस पर कसा तंज

शिवराज ने कांग्रेस पर कसा तंज

शिवराज ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस के ठूँठ से नई कोपल तभी फूटेगी जब लोकतांत्रिक रूप से नए अध्यक्ष का चुनाव होगा। अभी तो कांग्रेस का यह हाल है कि अहमद की टोपी मोहम्मद के सर और मोहम्मद की टोपी अहमद के सर!। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के इर्द-गिर्द ही चीजें घूमती रहती हैं।

राहुल को रणछोड़ बताया

शिवराज ने इससे पहले रविवार को गोवा की राजधानी पणजी में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को ‘रणछोड़ दास गांधी' बताया था। उन्होंने कहा था की राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव में मिली करारी शिकस्त के बाद पार्टी को उस वक्त छोड़ दिया, जब वह सबसे मुश्किल दौर से गुजर रही है। कांग्रेस की बागडोर एक बार फिर से सोनिया गांधी को मिलने पर उन्होंने कहा था कि पार्टी यह सुनिश्चित करने में जुटी है कि संगठन पर एक ही परिवार का एकाधिकार कमजोर न हो।

कांग्रेस शासित सरकारों पर साधा निशाना

कांग्रेस शासित सरकारों पर साधा निशाना

शिवराज ने जयपुर में कांग्रेस शासित राज्यों की सरकारों पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि राजस्थान और मध्यप्रदेश समेत कांग्रेस शासित राज्य अपराधियों का गढ़ बन गए हैं और यहां महिलाओं, बच्चों, दलितों के प्रति अपराध बढ़ते जा रहे हैं। वहीं उन्होंने यहां पदाधिकारियों के साथ राज्य में बीजेपी के सदस्यता अभियान को लेकर प्रदेश स्तरीय समीक्षा बैठक की और इस अभियान को सफल बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+