'श्रीकृष्ण ने अर्जुन को जिहाद सिखाया', कहकर बुरे फंसे शिवराज पाटिल, सफाई देने आए तो पत्रकार पर ही भड़क गए
देश के पूर्व गृहमंत्री शिवराज पाटिल (Shivraj Patil) ने जिस तरह से गीता में जेहाद की बात को लेकर बयान दिया है उसको लेकर वह विवादों में घिर गए हैं। गीता में जिहाद का संदेश दिया गया है, यह कहकर वह विवाद में घिर गए हैं। जिस तरह से उनके बयान को लेकर विवाद खड़ा हुआ है उसके बाद उन्होंने अपने बयान पर सफाई दी है। हालांकि इस दौरान जब शिवराज पाटिल से पत्रकारों ने सवाल किया तो वह झुंझला गए और गुस्से में बोले, तुम सुनो पहले, अपना सवाल बाद में करना।

कुरान और गीता में भी यही कहा गया
शिवराज पाटिल ने कहा 'ये कुरान शरीफ पढ़ो, इसके अंदर कहा गया है कि बहुत सारे भगवान नहीं है, एक ही भगवान है, उसका कोई रूप नहीं है, कोई रंग नहीं है, कोई आकार नहीं है, इसीलिए वह कोई मूर्ति नहीं लगाते हैं। इसाई धर्म में भी यही कल्पना है। ज्यूस धर्म के लोगों का भी मानना है कि भगवान है, मगर उनकी मूर्ति नहीं लगा सकते हैं। गीता में ही कहा गया है कि भगवान वो हैं जिनका रंग नहीं है, रूप नहीं है, आकार नहीं है।
इस्लाम धर्म में जिहाद की बहुत चर्चा
पाटिल ने कहा इस्लाम धर्म के अंदर जिहाद की बहुत चर्चा हुई है। संसद में हम जो काम कर रहे हैं वह जिहाद को लेकर काम नहीं कर रहे हैं बल्कि विचार को लेकर काम कर रहे हैं। जेहाद के बात तब आती है जब सारे मन के अंदर स्वच्छ विचार आने के बाद भी अगर कोई यह समझता नहीं है तो कहा जाता है कि आपको शक्ति का प्रयोग करना चाहिए। यह सिर्फ कुरान शरीफ के अंदर नहीं बल्कि महाभारत के अंदर गीता में भी है। श्रीकृष्ण अर्जुन से जिहाद की बात करते हैं। यह जो बात है वह सिर्फ कुरान शरीफ में या गीता के अंदर है ऐसा नहीं है। ईसाई लोगों ने लिखा, सबकुछ समझाने की कोशिश करने के बाद भी अगर समझ नहीं रहे हैं और वो हथियार लेकर आ रहे हैं तो आप भाग नहीं सकते हैं। उसको आप जिहाद भी नहीं कह सकते हैं और ना ही गलत बात कह सकते हैं। यह हमे समझने की जरूरत है, हथियार लेकर समझाने की बात नहीं होनी चाहिए।
भाजपा हमलावर
बता दें कि शिवराज पाटिल ने विवादित बयान एक किताब के विमोचन के दौरान दिया था। उनके इस बयान के बाद भारतीय जनता पार्टी उनपर हमलावर है। भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने कहा कि आम आदमी पार्टी के गोपाल इटालिया के बाद के बाद अब शिवराज पाटिल ने भी हिंदुओं के प्रति अपनी नफरत का इजहार किया है। शिवराज पाटिल कहते हैं कि श्रीकृष्ण ने अर्जुन को जिहाद सिखाया था। यह कांग्रेस का वोट बैंक प्रयोग है। हिंदुओं से नफरत कांग्रेस के लिए सिर्फ संयोग नहीं बल्कि वोट बैंक का प्रयोग है। ये लोग गुजरात चुनाव का ध्रुवीकरण करना चाहते हैं, यही वजह है कि जानबूझकर इस तरह के बयान दिए जा रहे हैं।
-
क्रॉस वोटिंग के लिए 5 करोड़ का ऑफर! राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने BJP पर लगाए खरीद-फरोख्त के आरोप -
Rajya Sabha Polls: BJP's Sanjay Bhatia and Congress's Karamvir Boudh Secure Election Wins Amid Controversy -
LPG Shortage: गैस संकट के बीच दिल्ली में कांग्रेस का हल्लाबोल,'संसद घेराव' करने पहुंचे यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता -
Bihar Rajya Sabha Election: मतदान के बीच कांग्रेस के 3 विधायक गायब, तेजस्वी बोले- 'सब अफवाह' -
Rajya Sabha Elections 2026 Winning List: बिहार में NDA का डंका, देखें विजेताओं की पूरी लिस्ट -
Weather Delhi NCR: दिल्ली में मौसम का डबल अटैक, अगले 72 घंटों में आने वाला है नया संकट, IMD का अलर्ट -
'बच्चे के लिए किसी के साथ भी सो लूंगी', वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit का शॉकिंग बयान, लोग बोले- ये बाजार में -
Bihar Rajya Sabha Election 2026 Results: बिहार से कौन पहुंचा राज्यसभा? रिजल्ट यहां देखें -
अनंत सिंह ने राजनीति से क्यों लिया संन्यास? मोकामा से अब कौन लड़ेगा चुनाव? छोटे सरकार का चौंकाने वाला फैसला -
Silver Rate Today: युद्ध के बीच चांदी क्रैश! 23,000 हुई सस्ती, 100 ग्राम सिल्वर अब कितने में मिल रहा? -
Haryana Rajya Sabha Election 2026 Results: हरियाणा में देर रात आए नतीजे, जानें कौन-कौन पहुंचा राज्यसभा? -
'मैं उससे बच्चा क्यों पैदा करती?', 66 की फेमस एक्ट्रेस का बड़ा बयान, क्रिकेटर से शादी बिना ही हुईं प्रेग्नेंट












Click it and Unblock the Notifications