शिवपाल यादव ने सपा के साथ मायावती के गठबंधन के पीछे की योजना का किया खुलासा

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव से पहले जिस तरह से अखिलेश यादव और मायावती ने हाथ मिलाया है उसके बाद शिवपाल यादव ने अखिलेश यादव को चेताया है। शिवपाल ने कहा कि मायावती पर भरोसा करना घातक हो सकता है। शिवपाल ने कहा कि सपा के साथ गठबंधन करकने के बादद वह ओबीसी, दलितों और मुसलमानों का वोट लेंगी और चुनाव के बाद भाजपा से हाथ मिला सकती हैं। दरअसल सपा और बसपा के बीच गठबंधन के बाद मायावती ने शिवपाल यादव पर निशाना साधा था।

shivpal

मायावती ने कहा था कि सपा और बसपा के बीच गठबंधन होने के बाद भाजपा ने शिवपाल पर आर्थिक निवेश करने की योजना खत्म कर दी है। भाजपा की ओर से शिवपाल यादव पर पैसा पानी की तरह बहाया गया था, लेकिन अब यह पैसा बर्बाद जाएगा। मायावती ने कहा कि सपा और बसपा भाजपा को यूपी में आने से रोकने में पूरी तरह से सक्षण थे। लेकिन मायावती ने सपा और बसपा दोनों ही पार्टी के नेताओं चौकन्ना रहने को कहा है। मायावती के इसी बयान पर पलटवार करते हुए शिवपाल ने कहा कि वह चुनाव के बाद भाजपा के साथ हाथ मिला सकते हैं।

माायवती ने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से कहा कि वह लालच से दूर रहे और पैसों की खातिर बिके नहीं। उन्होंने कहा कि भाजपा पर्दे के पीछे से ओबीसी, दलित और मुसलमानों को अलग करने की कोशिश करेगी, इस बाबत उन्होंने शिवपाल यादव पर निशाना साधा। मायावती ने लोगों से अपील की कि वह सपा और बसपा को वोट दें क्योंकि यह गठबंधन पवित्र है और भाईचारे पर आधारित है। मायावती के बयान पर पलटवार करते हुए प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल यादव ने कहा कि मायावती ओबीसी, दलित और मुसलमानों को वोट हासिल करने के बाद उन्हें छोड़ देंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+