संजय राउत का बयान- BJP के साथ गठबंधन वाली सरकार में शिवसेना के साथ गुलामों जैसा बर्ताव किया गया

मुंबई। अपने बयानों को लेकर अक्‍सर सुर्खियों में रहने वाले शिवसेना सांसद संजय राउत ने बीजेपी पर हमला बोला है। शनिवार को जलगांव में एक कार्यक्रम के दौरान संजय राउत ने कहा कि महाराष्‍ट्र में जब शिवसेना और बीजेपी के गठबंधन वाली सरकार थी तो शिवसेना से गुलामों की तरह बर्ताव किया जाता था। उन्होंने कहा कि सरकार में शिवसेना को तरजीह ना देकर बीजेपी शिवसेना को खत्म करना चाहती थी।

संजय राउत का बड़ा बयान- BJP के साथ गठबंधन वाली सरकार में शिवसेना के साथ गुलामों जैसा बर्ताव किया गया

आपको बता दें कि राउत का यह बयान महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री उद्धव ठाकरे की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह टिप्पणी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिव सेना प्रमुख उद्धव ठाकरे की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से दिल्ली में मुलाकात के कुछ दिनों बाद की है। इस मुलाकात के बाद राज्य में राजनीतिक अटकलें लगने लगी थी।

मुख्‍यमंत्री की कुर्सी पर तकरार को लेकर साल 2019 में बीजेपी और शिव सेना का गठबंधप टूट गया था। इसके बाद शिवसेना ने एनसीपी के साथ मिलकर महाराष्‍ट्र में महा विकास अघाड़ी की गठबंधन सरकार बनाई थी। राउत ने कहा कि वह हमेशा से यह मानते रहे हैं कि राज्य में शिव सेना का मुख्यमंत्री होना चाहिए। राउत ने कहा, "शिव सैनिकों को भले ही कुछ नहीं मिले, लेकिन हम यह गर्व के साथ कह सकते हैं कि राज्य का नेतृत्व अब शिव सेना के पास है। महा विकास अघाड़ी सरकार इसी को ध्यान में रखकर बनाई गई थी।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+