शिवसेना ने कसा तंज-BJP ने किया 'नमस्ते ट्रंप', अमेरिका ने उन्हें Bye Bye कर दिया

नई दिल्‍ली। बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम मंगलवार 10 नवंबर को जारी होंगे लेकिन महाराष्‍ट्र में सत्‍तारुढ़ शिवसेना अभी से परिणाम को लेकर आश्‍वस्‍त है। सोमवार को शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में लिखा कि मंगलवार को बिहार विधानसभा चुनाव 2020 परिणाम जब घोषित किए जाएंगे तब उसमें संयुक्त राज्य अमेरिका की तरह सत्ता परिवर्तन दोहराया जाएगा। इसके अलावा शिवसेना ने कोरोना महामारी के समय नमस्ते ट्रम्प 'कार्यक्रम में, करोड़ों रुपये खर्च करने के लिए केन्‍द्र सरकार को आड़े हाथों लिया। इसके साथ ही कहा कि मोदी सरकार ने तो नमस्‍ते ट्रंप किया लेकिन अमेरिका के लोगों ने ट्रंप को बाय-बाय कर दिया।

shivsena

Recommended Video

    US Election Results: Biden की जीत, Trump हारने को तैयार नहीं, आगे क्या होगा समझिए | वनइंडिया हिंदी

    बिहार में एनडीए गठबंधन पर तंज कसते हुए शिवसेना ने सोमवार को सामना में एक संपादकीय में कहा कि भारत के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की हार से कुछ सीखा जाए तो अच्छा होगा। "शिवसेना ने कहा," अमेरिकी जनता ने ट्रम्प के चुनाव में हुई गलती को मात्र चार वर्षों के भीतर ठीक कर दिया क्‍योंकि वह एक भी वादा पूरा नहीं कर सके । अगर हम ट्रम्प की हार से कुछ भी सीख सकते हैं, तो यह अच्छा होगा। "

    शिवसेना ने भगवा पार्टी और उसके गठबंधन पर हमला करते हुए कहा, "पीएम नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार सहित नेता तेजस्वी यादव के सामने नहीं टिक सकते"। शिवसेना ने कहा, "लोगों ने बिहार चुनाव को अपने हाथों में ले लिया है। उन्होंने पीएम मोदी और नीतीश कुमार के सामने घुटने नहीं टेके।"

    शिवसेना ने कहा कि अमेरिका में पहले से ही सत्ता बदल गई है, और बिहार में भी कल सत्‍ता बदल जाएगी।
    शिवसेना ने लिखा "बिहार विधानसभा चुनावों में, नीतीश कुमार के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन स्पष्ट रूप से हार रहा है। शिवसेना ने लिखा "देश में कोई विकल्प नहीं है" हमारे अलावा" लोगों को इस भ्रम वाले नेताओं को हटाने का काम करना है। शिवसेना ने यह याद दिलाया कि भारत में ट्रम्प का गर्मजोशी से स्वागत किया गया था। पार्टी ने कहा, "गलत आदमी के साथ खड़ा होना हमारी संस्कृति नहीं है लेकिन यह अभी भी किया जा रहा है। बिडेन अमेरिका का अब प्रमुख बन जाएगा।"

    शिवसेना ने आगे लिखा कमला हैरिस, जो भारतीय मूल की हैं, को अब अमेरिका के उपराष्ट्रपति के रूप में चुना गया है, लेकिन ट्रम्प ने उनकी उपलब्धि की निंदा की, उन्होंने उनका और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सम्मान नहीं किया और भाजपा ऐसे लोगों का समर्थन करने वाले थे। भारत ने 'नमस्ते ट्रम्प' का आयोजन किया, लेकिन अमेरिका के समझदार लोगों ने ट्रम्प को 'अलविदा' कहकर अपनी गलती को सुधार लिया है। शिवसेना ने कहा कि इसी तरह मोदी, नीतीश कुमार जैसे नेता युवा तेजस्वी यादव के सामने नहीं टिक सकते।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+