'तो शोभा आंटी की पेज 3 की पार्टी पाकिस्तान में होती'

मुंबई। एक बार फिर से मशहूर लेखिका और कॉलम राईटर शोभा डे विवादों में हैं। वजह है उनका वो ट्विट जो कि उन्होंने मराठी फिल्मों मुंबई के मल्टीप्लेक्सों में प्राइम टाइम में दिखाने के विरोध में किया है।

जिसके जवाब में शिवसेना बुरी तरह से उन पर भड़क उठी है। शिवसेना ने आज अपने मुखपत्र सामना में एक आर्टिकल पब्लिश किया है जिसका शीर्षक है 'आंटी'। जिसमें शोभा डे की आलोचना करते हुए लिखा गया है कि उन्होंने महाराष्ट्र का अपमान किया है। शिवसेना की ओर से कहा गया है कि हम शोभा को जवाब मराठी में देंगे।

'आंटी' नाम के आर्टिकल में साफ लिखा है कि अगर इतिहास में छत्रपति शिवाजी महाराज और वर्तमानकाल में शिवसेना प्रमुख बाला साहेब ठाकरे ने अपनी दादागिरी नहीं दिखायी होती तो शोभा आंटी के पहले और अब की पीढ़ियां पाकिस्तान में जन्मी होतीं और हो सकता था कि तब पेज थ्री की पार्टी उन्हे बुर्के में ही मनानी पड़ती।


मालूम हो कि शोभा डे ने अपने ट्विट में कहा था कि वो मराठी फिल्मों को लेकर सीएम देवेंद्र फड़नवीस की दादागिरी नहीं चलेगी। जिस पर सामना ने आज तीखा जवाब दिया है।

वैसे यह कोई पहला मौका नहीं है जब शोभा डे ने इस तरह से विवादित टिप्पणी की है, इससे पहले भी वो कई बार इस तरह आलोचना का शिकार बन चुकी है। Next पर क्लिक कीजिये और पढ़िये शोभा डे के विवादित बयान ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+