कंगना के ऑफिस में तोड़फोड़ पर बोले संजय राउत- इसका शिवसेना से कोई लेना-देना नहीं, ये बीएमसी ने किया है

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत बीते कुछ समय से अपने ट्वीट्स के चलते सुर्खियों में बनी हुई हैं। शिवसेना नेता संजय राउत और कंगना रनौत के बीच जुबानी जंग भी किसी से नहीं छिपी है। जहां कंगना ने अपने ट्वीट्स के जरिए महाराष्ट सरकार पर निशाना साधा तो वहीं शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में कंगना पर तीखा हमला बोला। संजय राउत ने तो कंगना के लिए आपत्तिजनक शब्द का भी इस्तेमाल किया, जिसका जवाब कंगना ने वीडियो जारी करके दिया। इस बीच बुधवार को कंगना के मुंबई स्थित ऑफिस में बीएमसी ने अवैध निर्माण करार देते हुए तोड़फोड़ की। बीएमसी की इस कार्रवाई पर अब संजय राउत की प्रतिक्रिया भी आ गई है।

'शिवसेना से कोई लेनादेना नहीं'

'शिवसेना से कोई लेनादेना नहीं'

संजय राउत ने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा है कि कंगना के ऑफिस के साथ जो कुछ किया गया, वो बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने किया है। इसका शिवसेना से कोई लेना-देना नहीं है। आप मेयर से या फिर बीएमसी के कमिश्नर से इसपर बात कर सकते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हमारे लिए अब वो शिवसेना का विषय नहीं है, बाीएमसी का विषय है। बता दें बीएमसी की इस कार्रवाई की जहां कुछ लोग निंदा कर रहे हैं, वहीं कुछ इसके समर्थन में भी हैं। वहीं रेणुका शहाणे, दीया मिर्जा और अनुपम खेर जैसे एक्टर्स ने इस मामले में कंगना का सपोर्ट किया है।

कंगना ने वीडियो में क्या कहा?

कंगना ने वीडियो में क्या कहा?

जब कंगना के ऑफिस में तोड़फोड़ की गई तो उन्होंने इसे बाबर, पाकिस्तान जैसे शब्दों तक से जोड़ा। बाद में खुद अभिनेत्री ने इसके जवाब में एक वीडियो जारी किया। वीडियो में कंगना ने कहा, 'उद्धव ठाकरे तुझे क्या लगता है... कि तूने फिल्म माफिया के साथ मिलकर मेरा घर तोड़ के मुझसे बहुत बड़ा बदला लिया है। आज मेरा घर टूटा है कल तेरा घमंड टूटेगा।'

'तुमने मुझ पर बहुत बड़ा एहसान किया'

'तुमने मुझ पर बहुत बड़ा एहसान किया'

वीडियो में कंगना ने आगे कहा, 'ये वक्त का पहिया है याद रखना हमेशा एक जैसा नहीं रहता। और मुझे लगता है कि तुमने मुझ पर बहुत बड़ा एहसान किया है। क्योंकि मुझे पता तो था कि कश्मीरी पंडितों पर क्या बीती होगी। आज मैंने महसूस किया है और आज मैं इस देश को वचन देती हूं कि मैं सिर्फ अयोध्या पर ही नहीं, कश्मीर पर भी एक फिल्म बनाऊंगी। और अपने देशवासियों को जगाऊंगी। क्योंकि मुझे पता था कि ये हमारे साथ होगा। लेकिन मेरे साथ हुआ है। इसका कुछ मतलब है इसके कोई मायने हैं और उद्धव ठाकरे ये जो क्रूरता आतंक है... अच्छा हुआ ये मेरे साथ हुआ... जय हिंद जय महाराष्ट्र।'

महाराष्ट्र सरकार पर साधा निशाना

महाराष्ट्र सरकार पर साधा निशाना

इसके साथ ही उन्होंने कई ट्वीट भी किए और महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधा। इसमें उन्होंने लिखा है, 'मेरे कई मराठी दोस्त कल फोन पे रोए, कितनों ने मुझे सहायता हेतु कई सम्पर्क दिए, कुछ घर पे खाना भेज रहे थे जो मैं सिक्यरिटी प्रोटोकॉल्ज के चलते स्वीकार नहीं कर पायी, महाराष्ट्र सरकार की इस काली करतूत से दुनिया में मराठी संस्कृति और गौरव को ठेस नहीं पहुंचानी चाहिए. जय महाराष्ट्र।'

'कितने मुंह बंद करोगे?'

'कितने मुंह बंद करोगे?'

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'तुम्हारे पिताजी के अच्छे कर्म तुम्हें दौलत तो दे सकते हैं मगर सम्मान तुम्हें खुद कमाना पड़ता है, मेरा मुंह बंद करोगे मगर मेरी आवाज मेरे बाद सौ फिर लाखों में गूंजेगी, कितने मुंह बंद करोगे? कितनी आवाजें दबाओगे? कब तक सच्चाई से भागोगे तुम कुछ नहीं हो सिर्फ वंशवाद का एक नमूना हो। मैं इस बात को विशेष रूप से सपष्ट करना चाहती हूं की महाराष्ट्र के लोग सरकार द्वारा की गयी गुंडागर्दी की निंदा करते हैं, मेरे मराठी शुभचिंतकों के बहुत फोन आ रहे हैं, दुनिया या हिमाचल में लोगों के दिल में जो दुःख हुआ है वो यह कतई ना सोचों की मुझे यहां प्रेम और सम्मान नहीं मिलता।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+