सुशांत सिंह राजपूत केस: सुप्रीम कोर्ट के सीबीआई जांच के आदेश पर क्या बोले संजय राउत
नई दिल्ली। सु्प्रीम कोर्ट के एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े केस की जांच सीबीआई को सौंपने के आदेश पर शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा है कि पूरी जानकारी सामने आने के बाद ही वो इस पर बात करेंगे। सुप्रीम कोर्ट के आदेश को लेकर प्रतिक्रिया मांगने पर राउत ने कहा, सर्वोच्च न्यायालय ने इस मामले में अपना फैसला दिया है और पूरी जानकारी जब हमारे पास आएगी तो सरकार की तरफ से प्रवक्ता इस मामले में बात करेगा।

मेरे लिए इस पर बात करना सही नहीं
संजय राउत ने कहा, महाराष्ट्र एक ऐसा राज्य है जहां हमेशा कानून की व्यवस्था सबसे ऊपर रही है, ये कानून का राज्य है यहां सत्य और न्याय की जीत हमेशा होती है। यहां की पुलिस, न्याय व्यवस्था, शासन हमेशा ये देखता आया है कि कितना भी बड़ा या छोटा व्यक्ति हो कानून से ऊपर कोई नहीं है। कानूनी कार्रवाई के बारे सरकार में जो कानून के जानकार हैं या मुंबई पुलिस के कमिश्नर या एडवोकेट जनरल ही सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर बात कर सकते हैं, मेरे लिए इस पर बात करना सही नहीं है।
Recommended Video

मुंबई पुलिस कमिश्नर ने कहा- अभी कॉपी नहीं मिली
मुंबई पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने मामले को लेकर कहा, हमें अब तक आदेश की कॉपी नहीं मिली है, एक बार हमें आदेश की कॉपी मिलेगी तो हम आदेश की जांच करके आगे की कार्रवाई पर फैसला लेंगे। हमने सुप्रीम कोर्ट में अपने वकीलों को जल्दी से जल्दी आदेश की कॉपी भेजने को कहा है। महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला आया है। आदेश की एक प्रति प्राप्त करने के बाद हम उसके बारे में कोई प्रतिक्रिया देंगे।

सीबीआई करेगी मामले की जांच
सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े केस की जांच सीबीआई को सौंपने आदेश दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने आज सुशांत के पिता की ओर से बिहार में दर्ज एफआईआर को सही मानते हुए आदेश दिया है कि इस मामले की जांच सीबीआई करती रहेगी। सुशांत सिंह के पिता के पटना में एफआईआर कराने के बाद बिहार सरकार की अपील पर केंद्र सरकार ने इस मामले में सीबीआई जांच का आदेश दिया था। रिया चक्रवर्ती ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर इस केस को मुंबई पुलिंस को ट्रांसफर करने की गुजारिश की थी। सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को मुंबई में अपने घर में मृत पाए गए थे। मामले की जांच मुंबई पुलिस कर रही थी। सुशांत का परिवार पटना में रहता है, ऐसे में उनके पिता ने वहां रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद दोनों राज्यों की पुलिस और सरकारों के बीच मामले को लेकर खींचतान देखने को मिल रही थी।
ये भी पढ़ें- रिया चक्रवर्ती की नीतीश कुमार पर कमेंट करने की औकात नहीं: बिहार डीजीपी












Click it and Unblock the Notifications