PMC Bank घोटाले में पत्नी को ED के नोटिस पर बोले संजय राउत, मेरी फाइल में भी 121 भाजपा नेताओं के नाम
नई दिल्ली। शिवसेना के प्रवक्ता और सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) ने पत्नी वर्षा राउत को प्रवर्तन निदेशालय (ED) की ओर से मिले नोटिस को राजनीति से प्रेरित बताया है। सोमवार को संजय राउत ने कहा कि ये नोटिस कागज के टुकड़ों से ज्यादा कुछ नहीं हैं। ईडी ने कुछ कागजात मांगे थे और हमने उन्हें समय पर जमा कर दिया है। उन्होंने कहा कि मेरी पत्नी एक घरेलू महिला हैं, ना उनका राजनीति से कुछ लेनादेना है और ना ही किसी सरकार से, उनको निशाना बनाना एक कायराना हरकत है। ये सिर्फ हमें डराने की कोशिश है, जिसमें भाजपा कामयाब नहीं होगी। राउत ने ये भी कहा कि उनके पास भी भाजपा के 121 नेताओं की लिस्ट है। भाजपा में ऐसे सूरमा बैठे हैं, अगर मैं उनके परिवार तक पहुंचा तो आपको देश छोड़कर भागना पड़ेगा

Recommended Video
राउत ने कहा, ये सब राजनीति से प्रेरित है, 10 साल पुराना एक केस ईडी ने निकाला है, हम मिडिल क्लास लोग हैं। मेरी पत्नी एक शिक्षिका हैं उसने अपने दोस्त से 10 साल पहले 50 लाख का कर्जा लिया था, इसमें ED और भाजपा को क्या तकलीफ है? मेरे पास एक साल से बीजेपी के परिवार से कुछ लोग आ रहे हैं, वो बार-बार मुझे ये कहने की कोशिश करते हैं कि ये सरकार हम किसी भी हालत में गिराने वाले हैं क्योंकि हमारे पास केंद्र की सत्ता है, ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स है।
संजय राउत ने कहा, पिछले एक साल मे शरद पवार, एकनाथ खडसे और प्रताप सरनाइक लगातार केंद्रीय एजेंसियों के निशाने पर रहे हैं। अब मेरे परिवार को टारगेट किया गया है। हम देख रहे हैं कि वो सभी लोग जिनकी महाराष्ट्र में कांग्रेस-एनसीपी-शिवसेना की सरकार बनवाने में भूमिका रही है, उनको परेशान किया जा रहा है।
बता दें कि शिवसेना सांसद संजय राउत की पत्नी वर्षा राउत को प्रवर्तन निदेशालय ने समन भेजा है। संजय राउत की पत्नी को 29 दिसंबर को पूछताछ के लिए बुलाया है। ये समन उन्हें पीएमसी बैंक घोटाला मामले में पूछताछ के लिए भेजा गया है। ईडी की ओर से कहा गया है कि इसके पहले दो समन उनको भेजे जा चुके हैं लेकिन वर्षा राउत स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए ईडी के समक्ष पेश नहीं हुईं। इसके पहले शिवसेना नेता प्रताप सरनाईक के घर पर भी एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट की टीम ने छापेमारी की थी। सरनाईक और उनके परिवार से मनी लॉन्ड्रिंग मामले पूछताछ की जा चुकी है। ईडी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के मुखिया और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार को भी नोटिस भेज चुकी है।
-
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम












Click it and Unblock the Notifications