संजय राउत ने दायर की जमानत याचिका, स्पेशल PMLA कोर्ट में कल हो सकती है सुनवाई
विशेष पीएमएलए अदालत की अध्यक्षता कर रहे न्यायाधीश एमजी देशपांडे के समक्ष गुरुवार को उनकी जमानत याचिका पर सुन
मुंबई, 07 सितंबर : मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार शिवसेना सांसद संजय राउत ने बुधवार को स्पेशल कोर्ट से जमानत याचिका दायर की है। विशेष पीएमएलए अदालत की अध्यक्षता कर रहे न्यायाधीश एमजी देशपांडे के समक्ष गुरुवार को उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई होने की संभावना है। संजय राउत (60) को पिछले महीने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने गिरफ्तार किया था। उन्हें अभी न्यायिक हिरासत में रखा गया है।

9 दिनों तक बढ़ा दी हिरासत
Recommended Video
वहीं, मुंबई की एक विशेष अदालत ने सोमवार को राज्यसभा सांसद और शिवसेना नेता संजय राउत की न्यायिक हिरासत बढ़ा दी है। अब वह 19 सिंतबर तक जेल में रहेंगे। संजय राउत 9 दिनों तक ईडी की हिरासत में थे, उसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। पात्रा चॉल मनी लॉन्ड्रिंग मामले में विशेष कोर्ट के सामने सुनवाई हुई थी। सुनवाई के दौरान राउत के परिजन और सपोर्टर भी कोर्ट में मौजूद थे।
सोमवार को हुई थी सुनवाई
वहीं, मामले में जानकारी देते हुए संजय राउत के वकील ने सोमवार को अदालत को बताया था कि उन्होंने अभी तक जमानत की अर्जी दाखिल नहीं की है। वहीं, अदालत ने संजय राउत को कुछ संसद प्रपत्रों पर हस्ताक्षर करने और उसकी एक प्रति अदालत और ईडी को प्रदान करने की अनुमति दी है। बुधवार को संजय राउत ने जमानत याचिका दायर की है। कल सुनवाई हो सकती है।
यह भी पढ़ें- उद्धव ठाकरे को संजय राउत से जेल में मिलने की नहीं मिली इजाजत, अधिकारी बोले-कोर्ट से लाएं अनुमति












Click it and Unblock the Notifications