चप्पल से एयर इंडिया कर्मी को मारने वाले शिवसेना सांसद रवींद्र गायकवाड़ अपनी कार से आएंगे दिल्ली
एयर इंडिया कर्मी को चप्पल मारने के कारण विवादों में आए शिवसेना सांसद रवींद्र गायकवाड़ ने संसद सत्र में शामिल होने के लिए सड़क मार्ग के जरिए दिल्ली आने का फैसला किया है।
ओस्मानाबाद। एयर इंडिया कर्मी को चप्पल मारने के कारण विवादों में आए शिवसेना सांसद रवींद्र गायकवाड़ ने संसद सत्र में शामिल होने के लिए सड़क मार्ग के जरिए दिल्ली आने का फैसला किया है। आपको बताते चलें कि कि एयर इंडिया के कर्मी को चप्पल से मारने के बाद से एयर इंडिया समेत अन्य घरेलू विमानन कंपनियों ने किसी भी विमान में उनके यात्रा करने पर रोक लगा दी है।

रवींद्र गायकवाड़ सांसद के करीबी सूत्रों ने बताया कि सांसद बुधवार को दिल्ली कार से पहुंचेंगे, पर लोकसभा की आज की कार्यवाही में शामिल नहीं होंगे। अगर उन्हें शिवसेना पार्टी नेतृत्व से इजाजत मिलती है तो फिर वह गुरुवार को संसद सत्र की कार्रवाई में शामिल होंगे।
शिवसेना सांसद रवींद्र गायकवाड़ ने यह फैसला तब उन्होंने एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या 551 में अपने लिए सीट बुक की थी, पर विमानन कंपनी ने उनका टिकट निरस्त कर दिया। उन्होंने मुंबई से दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की एक फ्लाइट में भी टिकट बुक किया था, पर उसे भी एयर इंडिया ने रद्द कर दिया। सांसद ने खुद पिछले गुरुवार को एयर इंडिया के कर्मी को चप्पल से मारने की बात कुबूल की थी।












Click it and Unblock the Notifications