'सामना' ने उगला जहर: अवैध मस्जिदें तोड़ो, वंदे मातरम कहो, फिर उपदेश दो'
मुंबई। अपने मुखपत्र सामना के माध्यम से आग उगलने वाले शिवसेना सुप्रीमो उद्धव ठाकरे ने इस बार ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलीमीन (एमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और उनके एमएलए इम्तियाज़ जलील पर निशाना साधा है। ठाकरे ने सामना में लिखा है कि पहले 'अवैध मस्जिदें तोड़ो, वंदे मातरम कहो, फिर उपदेश की बात करो'।

आपको बताते चलें कि एमआईएम के विधायक इम्तियाज जलील ने यह मांग रखी है कि सरकारी स्थानों पर नेताओ के स्मारक नहीं बनाकर निजी स्थान पर बनाएं जाएं वह भी बगैर सरकारी पैसे के। जलील का कहना है कि नेताओं के नाम पर सिर्फ सरकारी अस्पताल बनाए जाएं।
इम्तियाज जलील ने साफ तौर पर चेतावनी दी है कि उनकी मांग नहीं मानी गई तो वो न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे। इस पूरे मुद्दे पर सामना का कहना है कि इस पूरे मामले में सामना का कहना है कि महाराष्ट्र में शिवजी महाराज, बाल ठाकरे और गोपीनाथ मुंडे के स्मारक बनाए जाने हैं और इसी वजह से एमआईएम के पेट में दर्द हो रहा है। सामना के संपादकीय में लिखा गया है कि एमआईएम के आदर्श औरंगजेब और अफजल खान जैसे लोग हैं। उसी वजह से वह हमारे नेताओं के स्मारक बनाने का विरोध कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications