संजय राउत का दावा- गैंगस्टर करीम लाला से मिलने मुंबई आती थीं इंदिरा गांधी

मुंबई। शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने बुधवार को दावा किया कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी मुंबई में पुराने डॉन करीम लाला से मिलने आती थीं। यही नहीं उन्होंने यह भी दावा किया कि, मैं दाऊद इब्राहिम से मिला था। उन्होंने कहा कि, मैंने 1993 मुंबई सीरियल धमाके में प्रमुख आरोपी दाऊद इब्राहिम से भी मुलाकात की थी और उसे लताड़ लगाई थी। वहीं उन्होंने शरद पवार की जमकर तारीफ और राहुल गांधी को नसीहत दी। संजय राउत ने कहा कि अगर आपमें हिम्मत है तो कोई भी आपकी तरफ नहीं देख सकता है। चाहे वह प्रधानमंत्री हो या गृह मंत्री। मैं किसी से नहीं डरता।

करीम लाला से मिलती थीं इंदिरा गांधी

करीम लाला से मिलती थीं इंदिरा गांधी

बुधवार को पुणे में एक पुरस्कार समारोह के दौरान एक मराठी अखबार को दिए इंटरव्यू में शिवसेना सांसद ने दावा किया कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पाइधोनी (दक्षिण मुंबई) में डॉन करीम लाला से मिलने आया करती थीं। 1960 से 1980 के बीच करीम लाला का मुंबई में अवैध शराब, जुए और फिरौती का धंधा चलता था। उन्होंने कहा कि, वे (अंडरवर्ल्ड के लोग) तय करते थे कि पुलिस कमिश्नर कौन बनेगा और मंत्रालय (सचिवालय) में कौन बैठेगा। राउत ने दावा किया कि हाजी मस्तान के मंत्रालय में आने पर पूरा मंत्रालय उसे देखने के लिए नीचे आ जाता था।

Recommended Video

    Sanjay Raut ने Indira Gandhi पर किया बड़ा खुलासा, कहा Underworld से मिलने आतीं थीं Mumbai |वनइंडिया
    'मैंने की थी दाऊद से मुलाकात, लगाई थी लताड़'

    'मैंने की थी दाऊद से मुलाकात, लगाई थी लताड़'

    शिवसेना के राज्यसभा सदस्य ने कहा, वे अंडरवर्ल्ड के दिन थे। बाद में, हर कोई (डॉन) देश छोड़कर भाग गया। अब ऐसा कुछ नहीं है। यह पूछे जाने पर कि क्या अंडरवर्ल्ड के लोगों ने फोटो खिंचवाई, राउत ने दावा किया कि उन्होंने दाऊद इब्राहिम सहित कई गैंगस्टरों की तस्वीरें खींची। शिवसेना नेता ने यह भी दावा किया कि उन्होंने एक बार दाऊद इब्राहिम को फटकार लगाई थी। उन्होंने कहा, "मैंने उसे देखा है, मैं उससे मिला हूं, मैंने उससे बात की है और मैंने उसे फटकार भी लगाई।

    राउत ने शरद पवार को जाणता राजा करार दिया

    राउत ने शरद पवार को जाणता राजा करार देते हुए कहा कि महाराष्ट्र की जनता ने भी उन्हें यही नाम दिया है। उन्होंने भाजपा नेता और छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशज उदयनराजे भोसले पर तंज कसते हुए कहा- वह सबूत दें कि वो छत्रपति शिवाजी के वंशज हैं। उन्होंने कहा कि मराठा वीर शिवाजी पर किसी का एकाधिकार नहीं है। शिवाजी महाराज एक भगवान की तरह थे और उनकी पूजा करने के लिए किसी से इजाजत लेने की जरूरत नहीं है। राहुल गांधी को सलाह देते हुए राउत ने कहा कि कांग्रेस नेता को रोज 15 घंटे पार्टी दफ्तर में मौजूद रहना चाहिए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+