पार्टी सांसद की बदतमीजी पर बिना कुछ बोले, निकल गए शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे
एयर इंडिया ने इस पूरे वाकए की जांच को लेकर एक टीम का गठन कर दिया है। इस मामले में शिवसेना सांसद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
मुंबई। महाराष्ट्र के उस्मानाबाद से सांसद रवींद्र गायकवाड़ की एयर इंडिया स्टाफ के की गई बदतमीजी पर फिलहाल शिवसेना कुछ भी कहने से बच रही है। खुद पार्टी के मुखिया उद्धव इस मामले से जुड़े सवाल को अनसुना कर चले गए।
दरअसल, एक कार्यक्रम के दौरान जब उनसे तमाम पत्रकारों ने रवींद्र पर कार्रवाई करने से जुड़े सवाल पूछे तो वो सिर्फ हाथ जोड़े रहे और बिना कुछ कहे चले गए।
वहीं खुद पर आरोप लगने के बाद शिवसेना के सांसद रविंद्र गायकवाड़ ने माना था कि उन्होंने एयर इंडिया के स्टॉफ को मारा था। रविंद्र गायकवाड़ ने कहा था कि एयरइंडिया स्टॉफ ने बदतमीजी की थी इसलिए उन्होंने उसे मारा था।
आपको बताते चले कि एयर इंडिया के प्रवक्ता ने आरोप लगाया था कि शिवसेना के सांसद ने सीट के इश्यू को लेकर एयर इंडिया के स्टॉफ को चप्प्ल से मारा था। इस मामले में शिवसेना सांसद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
सांसद पर एक और एफआईआर दर्ज
इसके अलावा शिवसेना सांसद की तरफ एयरइंडिया कर्मी के साथ की गई मारपीट के चलते फ्लाइट में देरी होने के मामले में भी एक और एफआईआर सांसद पर दर्ज करवाई गई है। सांसद ने कहा इस बात की एयर इंडिया के जहाज में आने वाली दिक्कतों के बारे में लोकसभा सभापति और एयर इंडिया को लिख रहा हूं। सांसद ने कहा कि अब एयर इंडिया के सीएमडी और वो कर्मचारी आकर खुद उनसे माफी मांगेगा।
मेरा चश्मा तोड़ दिया
शिवसेना सांसद ने जिस कर्मचारी को चप्पल से मारा है, उसने बताया था कि ना सिर्फ सांसद ने गंदी गालियां दी बल्कि मेरा चश्मा तक तोड़ दिया। पीड़ित कर्मचारी ने इस घटना के बाद कहा था कि भगवान बचाएं हमारे देश को अगर वीआईपी और सांसद ऐसा व्यवहार करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications