अब गोवा के सीएम मनोहर पर्रिकर को लेकर भाजपा पर शिवसेना का हमला, बताया क्रूर और अमानवीय

नई दिल्ली। मनोहर पर्रिकर की त​बीयत खराब होने के कारण गोवा के मुख्यमंत्री पद को लेकर ऊहापोह की स्थिति बनी हुई थी। हालांकि, गोवा के सीएम पद के लिए नए चेहरे को लेकर लगाई जा रही अटकलों पर विराम तब लगा था जब रविवार को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने साफ कर दिया था कि मनोहर पर्रिकर गोवा के मुख्यमंत्री बने रहेंगे। वहीं, बीजेपी के इस फैसले पर शिवसेना ने हमला बोलते हुए इसे क्रूर और अमानवीय करार दिया है।

Shiv Sena attacks bjp says, Retaining Manohar Parrikar as Goa CM cruel and inhuman politics

शिवसेना के मुखपत्र सामना में बीजेपी द्वारा मनोहर पर्रिकर को गोवा का सीएम बनाए रखने के फैसले की कड़ी आलोचना की गई है। सामना के संपादकीय में कहा गया है कि पार्टी को डर था कि कहीं उनके हाथ से गोवा निकल न जाए। पार्टी में पर्रिकर के स्थान पर गोवा का सीएम बनने लायक कोई योग्य चेहरा नहीं होना, प्रदेश बीजेपी के लिए मुसीबत का सबब बन गया था।

ये भी पढ़ें: भाजपा नेता ने शुरू की पीएम मोदी के लिए नोबेल शांति पुरस्कार की मुहिम

मनोहर पर्रिकर का इलाज इस वक्त दिल्ली स्थित एम्स में चल रहा है। शिवसेना ने कहा कि वे इस वक्त गोवा में नहीं है। पर्रिकर के कैंसर का इलाज दिल्ली के अस्पताल में चल रहा है। इस स्थिति में उन्हें गोवा का सीएम बनाए रखने का फैसला राज्य ही नहीं, उनके साथ भी अन्याय है। शिवसेना ने कहा कि पर्रिकर के स्वास्थ्य के लिए इस वक्त तनाव हानिकारक साबित होगा। लेकिन बीजेपी आलाकमान को ये बात कौन समझाए। बीजेपी को पर्रिकर की सेहत से अधिक गोवा के हाथ से चले जाने का डर है।

ये भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दागी नेताओं के चुनाव लड़ने पर नहीं लगेगी रोक

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+