पाक के खिलाफ लड़ने के लिए 28 शिव सैनिकों ने दी मानव बम बनने की अर्जी
सूरत। 28 शिव सैनिक पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध करने के लिए मानव बम बनना चाहते हैं। उन्होंने इसकी अर्जी सूरत जिला प्रशासन को दी है।
इस अर्जी में शिव सैनिकों ने पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध छेड़ने के लिए केंद्र सरकार से आह्वान किया है।

उरी आतंकी हमले पर शिव सैनिकों की प्रतिक्रिया
सूरत के शिव सैनिक उरी आतंकी हमला का बदला पाकिस्तान से लेना चाहते हैं और इसके लिए उन्होंने केंद्र सरकार से युद्ध छेड़ने की अपील की है।
उनका कहना है कि पाकिस्तान के विनाश के लिए वे मानव बम बनने को तैयार हैं। युद्ध की स्थिति में उन्होंने सैनिकों के लिए अपने अंग डोनेट करने की भी इच्छा जाहिर की है। इसकी अर्जी शिव सैनिकों ने सूरत के डीएम को दी है।
अर्जी पर 28 शिव सैनिकों के हस्ताक्षर
इस मामले की पुष्टि करते हुए सूरत शिव सेना के अध्यक्ष अरुण ने कलाल बताया कि इस अर्जी पर 28 शिव सैनिकों ने हस्ताक्षर किए हैं।
उन्होंने कहा,'युद्ध की स्थिति में हम देश सेवा करना चाहते हैं। हम मानव बम बनकर पाकिस्तान में घुसेंगे और उरी अटैक में शहीद सैनिकों का बदला लेंगे।'
शिव सैनिकों का कहना है कि मानव बम बनने की अर्जी उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की सहमति मिलने के बाद दी है।












Click it and Unblock the Notifications