Presidential Election 2022: NDA को मिला अकाली दल और JDS का साथ, कांग्रेस को लेकर कह दी बड़ी बात

राष्ट्रपति का चुनाव इसी महीने जुलाई में होने वाला है। चुनाव की तारीख भी नजदीक भी आ गई है। सत्तारूढ़ बीजेपी (एनडीए) और विपक्षी पार्टी कांग्रेस (यूपीए) ने अपने-अपने प्रत्याशी घोषित कर चुके हैं।

नई दिल्ली, 01 जुलाई : राष्ट्रपति का चुनाव इसी महीने जुलाई में होने वाला है। चुनाव की तारीख भी नजदीक आ गई है। सत्तारूढ़ बीजेपी (एनडीए) और विपक्षी पार्टी कांग्रेस (यूपीए) ने अपने-अपने प्रत्याशी घोषित कर चुके हैं। राष्ट्रपति चुनाव में बीजेपी को अब शिरोमणि अकाली दल और जनता दल संघ का साथ मिला है।

इस वजह से कांग्रेस का नहीं दिया साथ

इस वजह से कांग्रेस का नहीं दिया साथ

शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने शुक्रवार को चंडीगढ़ में कहा कि उन्होंने एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का फैसला किया है। कहा कि सिख समुदाय पर किए गए अत्याचारों के कारण हम कांग्रेस का समर्थन नहीं करेंगे।

jds ने भी दिया समर्थन

jds ने भी दिया समर्थन

वहीं, जनता दल संघ के प्रमुख एचडी देव गौड़ा ने भी एनडीए को समर्थन देने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से चर्चा के बाद शिरोमणि अकाली दल और जनता दल संघ ने एनडीए को समर्थन देने का फैसला किया है।

bjd ने भी दिया समर्थन

bjd ने भी दिया समर्थन

वहीं इससे पहले बीजू जनता दल के अध्यक्ष नवीन पटनायक ने भी एनडीए की उम्मीदवार को अपना समर्थन दिया है। नवीन पटनायक ने कहा कि ओडिशा की बेटी द्रौपदी मुर्मू को हमारी पार्टी पूरा समर्थन देगी। एनडीए ने द्रौपदी मुर्मू को और कांग्रेस ने यसवंत सिन्हा को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है।

18 जुलाई को होगा मतदान

18 जुलाई को होगा मतदान

बता दें कि 18 जुलाई को राष्ट्रपति का चुनाव होगा। द्रौपदी मुर्मू झारखंड की पूर्व राज्यपाल रह चुकी हैं। बीजेपी ने पहली बार महिला आदिवासी चेहरे पर दांव लगाया है। अगर वो राष्ट्रपति बनती हैं तो इस पद पहुंचने वाली पहली आदिवासी होंगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाए जाने पर उन्हें शुमकामनाएं दीं और लिखा कि मुझे पूरा भरोसा है कि वो एक बेहतर राष्ट्रपति होंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+