कृषि बिल को लेकर सुखबीर बादल- ना CM कुछ करने को तैयार, ना देश का PM

चंडीगढ़। पंजाब में शिरोमणि अकाली दल (SAD) अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने नए कृषी बिल पर आपत्ती जताते हुए एनडीए से अलग होने का फैसला किया था। वहीं अब पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कहा कि सुखबीर सिंह बादल को नये कृषि कानूनों पर टिप्पणी करने का कोई हक नहीं है। इसका जवाब देते हुए सुखबीर सिंह बादल ने कहा है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह को दिल्ली जाना चाहिए था। न मुख्यमंत्री कुछ करने को तैयार है, न देश के प्रधानमंत्री कुछ करने को तैयार हैं।

कृषि बिल को लेकर सुखबीर बादल- ना CM कुछ करने को तैयार, ना देश का PM

बादल ने आगे कहा कि बहुत दुख हो रहा है कि केंद्र सरकार ने इन कानूनों (कृषि कानूनों) का हल निकालने के लिए अब तक भी किसान संगठनों या दूसरे राजनीतिक संगठनों के साथ मिलकर कोई तरीका नहीं निकाला। मैं PM से विनती करता हूं कि सारे संगठनों की मीटिंग बुलाओ और उनकी शंकाओं को सुनो। गौरतलब है कि कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब-हरियाणा सहित अन्य राज्यों के किसान आंदोलन कर रहे हैं।

किसानों की मांग है कि उन कानूनों में एमएसपी सुनिश्चित किया जाए। साथ ही किसान कई अन्य मांगें भी सरकार से कर रहे हैं। लेकिन अभी तक किसानों की मांगों का समाधान नहीं हो पाया है। इस बीच किसानों ने फिर से अपने आंदोलन को तेज करने का फैसला लिया है। किसान 3 नवंबर को देशभर में चक्का जाम करने जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+