Video: शिल्पा शेट्टी के कपड़ों को लेकर मचा 'हंगामा', सोशल मीडिया यूजर्स कर रहे ऐसे-ऐसे कमेंट्स
मुंबई, 09 जुलाई। बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'हंगामा 2' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में उनकी बोल्ड अदाओं ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। वहीं शिल्पा अपनी इस फिल्म को हिट कराने के लिए प्रमोशन में भी कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। बॉलीवुड की सबसे फिट और बोल्ड एक्ट्रेसेस में गिनी जाने वाली शिल्पा शेट्टी उस समय ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं जब 'हंगामा 2' के प्रमोशन में पहुंचीं थी। इंटरनेट पर उनके कपड़ों ने काफी हंगामा मचाया हुआ है।

हंगामा-2 को लेकर चर्चा में शिल्पा शेट्टी
आपको बता दें कि शिल्पा शेट्टी लंबे समय बाद फिल्मों में वापसी कर रही हैं, हंगामा-2 में उनके साथ जावेद जाफरी के बेटे मीजान जाफरी और दिग्गज एक्टर परेश रावल भी नजर आने वाले हैं। फिल्म के प्रमोशन के लिए जब वह एक कार्यक्रम में पहुंची तो उनका बोल्ड और ग्लैमरस लुक देख फैंस की निगाहें उन्हीं पर टिकी रह गईं। शिल्पा शेट्टी ने बरगंडी कलर का क्रॉप टॉप और लॉन्ग ब्राउन कलर का लैदर स्कर्ट पहना हुआ था, इसमें वह काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं।

ड्रेस को लेकर ट्रोल हुईं शिल्पा
शिल्पा शेट्टी की ड्रेस को लेकर एक तरफ जहां कुछ लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं, लोगों ने उनकी तुलना हॉलीवुड एक्ट्रेस किम कर्दर्शियन से कर रहे हैं। तो वहीं कईयों को एक्ट्रेस का यह लुक बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। सोशल मीडिया पर शिल्पा शेट्टी का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें उनका बोल्ड अवतार देखने को मिल रहा है। एक यूजर ने शिल्पा को ट्रोल करते हुए लिखा, 'इतना पैसा होने के बाद भी ये लोग बिना कपड़ों के घूमते हैं।'

मीजान जाफरी से मजाक यूजर्स को नहीं आया पसंद
इतना ही नहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'ब्लाउज पहनना भूल गईं।' इसके अलावा कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने एक्टर मीजान जाफरी से मजाक करने को लेकर भी शिल्पा शेट्टी की क्लास लगाई है। वायरल हो रहे वीडियो में प्रमोशन इवेंट के दौरान शिल्पा, मीजान जाफरी से मजाक करती नजर आ रही हैं जो यूजर्स को बिल्कुल पसंद नहीं आया। उन्होंने एक्ट्रेस को घमंडी तक कह दिया। वहीं एक यूजर ने कोरोना काल में उनके मास्क ना पहनने पर सवाल किया है। हालांकि ट्रोल होने पर शिल्पा शेट्टी की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

शिल्पा शेट्टी संग पति राज ने दिया टाइटैनिक पोज
बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। बीते दिनों उनका एक वीडियो काफी चर्चा में रहा था। राज कुंद्रा ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें टाइटैनिक का फेमस पोज है जिसे वो केट विंसलेट नहीं अपनी पत्नी शिल्पा शेट्टी के साथ नजर आ रहे है। राज कुंद्रा ने वीडियो शेयर करते हुए अपना पंजाबी तड़का भी लगाया है। राज कुंद्रा टाइटैनिक के इस वीडियो में खुद लियोनार्डो डिकैप्रियो बने है और शिल्पा शेट्टी केट विंसलेट बनी है ये एक डीपफेक वीडियो है। वीडियो में, जहां उनके चेहरे हॉलीवुड की जोड़ी के चेहरे पर लगाए गए हैं, वहीं बैकग्राउंड में गाना एक पंजाबी लोकप्रिय ट्रैक जट्ट दा प्यार बज रहा है। यहां क्लिक कर देखें वो वीडियो।
यह भी पढ़ें: Yoga Day: शिल्पा से लेकर करीना तक, ये 5 बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं योगा फ्रीक, 40 साल के बाद भी दिखती हैं जवां












Click it and Unblock the Notifications