अपने बेटे को लेकर इस बात पर भड़के शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा, ट्वीट में लिखी असली बात
राज कुंद्रा ने इस मामले पर ट्वीट करते हुए पूरा सच बताया है...
नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर अपने फोटो व वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करते रहते हैं। हाल ही में जब राज कुंद्रा अपनी पूरी फैमिली के साथ छुट्टियों पर गए तो उस वक्त भी उन्होंने अपने परिवार की तस्वीर फैंस के साथ शेयर की, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई। इन सबके बीच हाल ही में एक ऐसी खबर भी सामने आई, जिसे लेकर अब राज कुंद्रा ने अपनी नाराजगी जाहिर की है। मामला उनके बेटे वियान को लेकर एक मैगजीन में छपी फर्जी खबर का है, जिसपर राजकुंद्रा ने ट्वीट करते हुए कहा कि ऐसी खबरों के पब्लिश करते समय कम से कम एक बार तथ्यों की जांच कर लेनी चाहिए।

राज कुंद्रा ने किया ये ट्वीट
इस ऑनलाइन मैगजीन ने गुरुवार को एक खबर प्रकाशित की और लिखा कि राज कुंद्रा ने अपने बेटे वियान को लेम्बोर्गिनी कार गिफ्ट में दी है। इस खबर का लिंक शेयर करते हुए राज कुंद्रा ने लिखा, 'जितनी ज्यादा विश्वसनीय ये मैगजीन है, उतने ही ज्यादा बुरे तरीके से रिसर्च करके ये आर्टिकल लिखा गया है। कृपया इस आर्टिकल में ये भी लिखिए कि जो लेम्बोर्गिनी कार गिफ्ट की है, वो एक खिलौना कार है। #fakenews slow clap...।'

राज के ट्वीट के बाद डिलीट हुई खबर
दरअसल इस मैगजीन ने अपनी खबर में लिखा था कि वियान के बर्थडे पर उनके पिता राज कुंद्रा ने उन्हें एक लक्जरी कार गिफ्ट की है। हालांकि राज कुंद्रा ने जब ट्वीट कर इस खबर को फर्जी बताया तो मैगजीन ने उस खबर को डिलीट कर दिया। आपको बता दें कि राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी के बेटे वियान की उम्र अभी केवल आठ साल है। हाल ही में शिल्पा शेट्टी सरोगेसी के जरिए एक बेटी की मां भी बनी हैं, जिसका नाम समीशा है।

'वियान की वाइफ को 20 कैरेट का डायमंड दूंगी'
राज के अलावा शिल्पा शेट्टी भी अक्सर मीडिया में अपनी फैमिली को लेकर बातें शेयर करती रहती हैं। पिछले दिनों शिल्पा शेट्टी ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि अगर वियान की पत्नी उनकी एक शर्त पूरी करेगी तो वो उसे एक ऐसा कीमती तोहफा देंगी, जो उनके लिए बेहद खास है। शिल्पा शेट्टी ने कहा, 'मैं हमेशा अपने बेटे से कहती हूं कि अगर तुम्हारी पत्नी मुझसे अच्छी हुई तो उसे मैं अपना 20 कैरेट का डायमंड दूंगी।'

'सबसे अच्छी बात है एक बेटी की मां होना'
वहीं हाल ही में मदर्स डे पर एचटी को दिए एक इंटरव्यू में शिल्पा शेट्टी ने अपनी बेटी को लेकर भी बात की। शिल्पा शेट्टी ने कहा, 'इस दुनिया में अगर वाकई कोई सबसे अच्छी बात है, तो वो है एक बेटी की मां होना। हम दो बहने हैं और जिस तरह का प्यार और बंधन हम दोनों ने अपने माता-पिता के साथ शेयर किया, वो एकदम अनोखा और बहुत सुंदर था।'

'बहन की कमी महसूस करता था वियान'
शिल्पा शेट्टी ने बताया कि वियान भी अक्सर अपनी एक बहन की कमी महसूस करता था। शिल्पा ने इस इंटरव्यू में कहा, 'वियान दूसरों के साथ एक बहुत ही घुलने मिलने वाला बच्चा है और जब बिल्डिंग में आपके साथ खेलने के लिए कोई और बच्चा नहीं होता, तो आप काफी अकेला महसूस करते हैं। वो अक्सर मुझसे और राज से पूछता था कि मेरा कोई भाई या बहन क्यों नहीं है और साथ ही ये भी साफ तौर पर कहता था कि उसे एक बहन चाहिए। हम लोग हर साल शिरडी जाते हैं और पिछले तीन साल से वियान वहां खड़े होकर प्रार्थना करता था कि उसे एक बहन मिल जाए।'
-
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle ने भारतीय संस्कृति के खिलाफ गाया था गाना? AIR-दूरदर्शन ने किया था बैन, कौन सा था वो सॉन्ग? -
Asha Bhosle Movie: अभिनय की भी 'माई' थीं आशा भोसले, 79 की उम्र में इस मराठी फिल्म में मनवाया एक्टिंग का लोहा -
Asha Bhosle Favorite Food: जब संगीत के साज छोड़ कढ़ाई थामती थीं आशा ताई, उनकी फेवरेट डिश जिसमें बसती थी जान -
Mumbai News: कल्याण में कार और ट्रक की हुई भीषण टक्कर, 11 लोगों की हुई मौत -
48 साल पहले Asha Bhosle ने गाया था 'वो' गाना, जिसके वीडियो ने मचाया था तहलका, लोग हुए थे शॉक्ड -
Magnum Opus: अलविदा सुरों की जादूगरनी! जब आशा की आवाज़ ने खामोशी को भी संगीत बना दिया -
'चहल ने मेरे साथ घटिया हरकत की', Yuzvendra Chahal पर एक्ट्रेस ने लगाया गंभीर आरोप! मचा बवाल -
Asha Bhosle Last Dance: आशा भोसले का आखिरी डांस वीडियो वायरल, 91 की उम्र में स्टेज पर ऐसे लगाए थे ठुमके -
Mumbai Water Cut Update: 18 घंटे नहीं मिलेगा पानी, इन इलाकों में होगी भारी कटौती, BMC ने जारी किया अलर्ट -
Mumbai Gold Silver Rate Today: 'ईरान-US वार्ता फेल', घटे या बढ़े, मुंबई में क्या है सोने-चांदी का भाव?












Click it and Unblock the Notifications