Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

शिल्पा शेट्टी ने सरेआम पति राज कुंद्रा को किया Kiss,वायरल हुआ Video

मुंबई। अपनी छरहरी काया के लिए लोगों के बीच मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी इस वक्त सोशल मीडिया पर हॉट टॉपिक बनी हुई हैं, वजह है उनका एक वीडियो, जिसमें वो अपने पति राज कुंद्रा को लंदन के रॉयल पैलेस के सामने सरेआम 'किस' करती नजर आ रही हैं, खास बात ये है कि वायरल हो रहे वीडियो को खुद शिल्पा ने ही सोशल मीडिया पर शेयर किया है, वीडियो के कैप्शन में शिल्पा ने लिखा, "जुम्मा-चुम्मा देदे." वीडियो को एक दिन के भीतर 13 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक कर लिया है।

शिल्पा शेट्टी ने सरेआम पति राज कुंद्रा को किया Kiss

शिल्पा शेट्टी ने सरेआम पति राज कुंद्रा को किया Kiss

ये वीडियो लंदन के हैम्पटन कोर्ट पैलेस के सामने शूट किया गया है, वीडियो में शिल्पा ने लेमन कलर की टॉप और डेनिम जींस पहनी हुई है तो वहीं उनके पति राज कुंद्रा ने चेक शर्ट और डार्क जींस पहनी हुई है, शिल्पा के इस वीडियो पर उनके चाहने वाले काफी कमेंट्स भी कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ये वीडियो

आपको बता दें कि शिल्पा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, अक्सर वो अपनी फैमिली से जुड़ी बातों को भी सोशल मीडिया पर बयां करती हैं, वैलेंटाइन वीक के दौरान शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 11 साल पुरानी खास तस्वीर शेयर की थी, जिसमें उन्होंने बताया था कि कुंद्रा ने उन्हें किस तरह से प्रपोज किया था, 11 साल पुरानी तस्वीर शेयर करने के साथ ही शिल्पा ने बेहद खास पोस्ट भी लिखी थी।

शिल्पा ने बताया था-11 साल पुराना किस्सा

शिल्पा ने बताया था-11 साल पुराना किस्सा

इस तस्वीर के साथ शिल्पा ने लिखा था, ये तस्वीर 11 साल पुरानी है जब आपने मुझे प्रपोज किया था। मुझे आज भी याद है आपने ली ग्रैंड होटल पेरिस का पूरा बैंकेट हॉल बुक कर लिया था। और मुझे बहाने से बुलाया था, जब मैं आई तो आपने घुटनों पर बैठ कर मुझे रिंग के साथ सरप्राइज किया। इस दौरान साथ में म्यूजिक भी बज रहा था। उफ!! वो प्रपोजल मेरे सपनों से परे था। तब से अभी तक आप मेरे सपनों को पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं।

शिल्पा की ये पहली शादी और राज कुंद्रा की दूसरी शादी...

शिल्पा की ये पहली शादी और राज कुंद्रा की दूसरी शादी...

आपको बता दें कि शादी से पहले दोनों बिजनेस पार्टनर थे, शिल्पा और राज कुंद्रा की पहली मुलाकात एक बिजनेस मीटिंग के दौरान हुई थी। इसके बाद मुलाकात का दौर शुरू हो गया। कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद नवंबर 2009 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए। शिल्पा की ये पहली शादी और राज कुंद्रा की दूसरी शादी थी। राज ने शिल्पा से पहले 2003 में कविता से शादी की थी। हालांकि, बाद में दोनों का तलाक हो गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+