शेखर सुमन ने बताया क्यों सुशांत सिंह राजपूत के परिवार ने 44 दिन बाद दर्ज कराई FIR
नई दिल्ली। बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद इंडस्ट्री से जुड़े कई लोग पटना स्थित उनके घर पहुंचे थे। इनमें शेखर सुमन का नाम भी शामिल है। जो शुरुआत से ही इस केस में सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। सुशांत के परिवार ने बिहार में एफआईआर दर्ज करवाई है, जिसके बाद बिहार पुलिस जांच के लिए मुंबई पहुंची। अब बिहार पुलिस के जांच शुरू करने के बाद से लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। शेखर सुमन का कहना है कि सुशांत का परिवार मुंबई पुलिस की जांच से आश्वस्त नहीं था, इसलिए उन्होंने बिहार में एफआईआर दर्ज करवाई है।

'परिवार ने 44 दिन तक किया इंतजार'
इस एफआईआर में रिया चक्रवर्ती सहित कई अन्य लोगों के खिलाफ सुशांत को आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने और धोखाधड़ी करने सहित कई गंभीर आरोप लगे हैं। इसे लेकर शेखर सुमन का कहना है, 'उन्होंने ये कदम उठाने से पहले 44 दिन के लंबे समय तक इंतजार किया है। वह कहीं ना कहीं इस जांच से आश्वस्त नहीं थे और इंतजार कर रहे थे कि जांच में क्या सामने आएगा। अगर ये आत्महत्या का ही मामला है, तो मुंबई पुलिस को इसे सुलझाने में इतना समय क्यों लग रहा है।'

'मुंबई पुलिस सबूत छिपाने की कोशिश में'
शेखर सुमन ने कहा कि सभी को ऐसा लग रहा है कि मुंबई पुलिस मजबूत सबूत छिपाने की कोशिश में है। उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, 'भारत सहित दुनियाभर के लोग सुशांत के लिए लड़ते लड़ते थक गए। परिवार भी मजबूर हो गया और उन्हें बिहार पुलिस को ही एफआईआर दर्ज करवानी पड़ी।' हालांकि वो इस एफआईआई से थोड़े नाराज हैं क्योंकि इसमें सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाए जाने की बात कही गई है। जबकि शेखर सुमन का ये मानना है कि सुशांत की हत्या की गई है। उनका कहना है कि सभी चीजें ये बता रही हैं कि सुशांत ने आत्महत्या नहीं की है।

रिया के महंगे वकील पर कही ये बात
शेखर सुमन लगातार सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। उन्होंने सीबीआई जांच की मांग करते हुए कहा, 'जनता की ताकत का आप लोगों को अंदाजा नहीं है। जिद पर अड़ जाएं तो पत्थर से पानी निकाल दें। हमसे मत उलझो.. भारी पड़ेगा। हजार बार गिरे, लाख तूफान उठे, वो फूल खिल कर रहेंगे जो खिलने वाले हैं।' वहीं जब रिया ने अपने लिए देश के सबसे महंगे वकीलों में से एक सतीश मानेशिंदे को हायर किया तो शेखर सुमन ने इसपर कहा, 'तमाशा देखिए रिया जी इतना बड़ा वकील लेकर आई हैं, खुद को बचाने के लिए, उन्हीं 15 करोड़ से जो उन्होंने संभावित रूप से सुशांत के गबन किए हैं। अगर ये विडंबना नहीं है तो क्या है? सीबीआई जांच तो तुम्हारे भूत को भी करनी पड़ेगी।'
-
Poonam Pandey को पापा से पड़ा जोरदार थप्पड़, कपड़े उतारने की बात पर मचा था बवाल, बोलीं- मैं फ्रस्टेटेड थी -
'Dhurandhar' के दोनों पार्ट्स ने मिलकर पार किया 3000 Cr. का आंकड़ा, तोड़ दिए कई रिकॉर्ड्स, जानें कुल कमाई -
Akshay Kumar के बेटे आरव को क्यों विद्या बालन से लगता था डर? 19 साल बाद खुला ये बड़ा राज -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Asha Bhosle Last Dance: आशा भोसले का आखिरी डांस वीडियो वायरल, 91 की उम्र में स्टेज पर ऐसे लगाए थे ठुमके -
Asha Bhosle Tribute: आशा भोसले के निधन पर Brett Lee का इमोशनल मैसेज, ‘You're The One For Me’ फिर चर्चा में -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब












Click it and Unblock the Notifications