आजम के बयान पर भड़कीं कांग्रेस नेता शीला दीक्षित, कहा- उनके खिलाफ लिया जाए एक्शन
नई दिल्ली। हाल ही में भाजपा उम्मीदवार जया प्रदा पर भद्द कमेंट कर समाजवादी पार्टी के नेता और रामपुर उम्मीदवार आजम खान बुरी तरह घिर गए हैं। हर कोई उनके बयान की आलोचना कर रहा है। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता शीला दीक्षित ने भी आजम खान के इस बयान की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि 'आजम खान का बयान बेहद शर्मनाक है, उन्हें महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए। ये अस्वीकार्य है। इसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।'

बता दें कि हाल ही में आजम खान का एक वीडियो सामने आया था जिसमें वे बिना जया प्रदा का नाम लिए कह रहे थे कि जिसको हम उंगली पकड़कर रामपुर लाए, आपने 10 साल जिनसे प्रतिनिधित्व कराया, उसकी असलियत समझने में आपको 17 साल लगे। मैं तो 17 दिन में पहचान गया कि इनका अंडरवियर खाकी रंग का है।
यह भी पढ़ें- जानिए उत्तर प्रदेश की रामपुर लोकसभा सीट के बारे में
हालांकि अब आजम खान ने इसपर सफाई दी है और कहा है कि- मैंने किसी का नाम नहीं लिया था। अगर कोई ऐसा सबूत देते तो मैं खुद लोकसभा चुनाव का नामांकन वापस ले लूंगा। खान ने कहा कि मैं दिल्ली के एक व्यक्ति का जिक्र कर रहा था, जिसकी तबियत ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति अपने साथ 150 राइफल लेकर आया और बोला कि उसने अगर आजम खान को देखा तो गोली मार देगा। मेरे नेताओं ने भी गलती की, लेकिन अब यह साफ हो गया है कि उसके शरीर के नीचे आरएसएस की पैंट है। उस आदमी ने नीचे आरएसएस का पैंट पहना है। गौरतलब है कि महिला सांसद पर ऐसी भद्दी टिप्पणी कर आजम खान बुरी तरह घिर गए हैं। हर कोई उनकी निंदा कर रहा है।
यह भी पढ़ें- जया प्रदा पर दिए विवादित बयान पर आजम खान ने दे डाली ये चुनौती












Click it and Unblock the Notifications