स‍िद्धार्थ शुक्‍ला और शहनाज ग‍िल के प्राइवेट पार्टी का वीडियो हुआ वायरल,'Shona Shona' गाने पर कर रहे हैं डांस

स‍िद्धार्थ शुक्‍ला और शहनाज ग‍िल के प्राइवेट पार्टी का वीडियो हुआ वायरल,'Shona Shona' गाने पर कर रहे हैं डांस

Shehnaaz Gill and Sidharth Shukla Goa New Year Party video: बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) और सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) दोनों न्यू ईयर पार्टी के लिए इन दिनों गोवा में हैं। गोवा से शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रह हैं। गोवा के बीच पर मस्ती करते हुए हाल ही में एक वीडियो शहनाज गिल ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। लेकिन इसी बीच शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला का गोवा में पार्टी करते हुए एक प्राइवेट वीडियो भी सामने आया है। इस गाने में शहनाज और सिद्धार्थ के अलावा रियाज अली भी दिखाई दे रहे हैं। तीनों सेलेब्रिटी 'शोना-शोना (Shona Shona Song)' गाने पर जमकर डांस कर रहे हैं।

Shehnaaz Gill

ट्विटर पर ट्रेंड हुआ #SidNaazinGoa

वीडियो को शहनाज और सिद्धार्थ के फैन पेज ने शेयर किया है। इसके अलावा वीडियो को और भी कई पेज ने शेयर किया है। वीडियो इतना वायरल हुआ कि ट्विटर पर #SidNaazinGoa ट्रेंड करने लगा। वीडियो में दिख रहा है कि डांस के साथ-साथ सिड और शहनाज कल्ब में अपने फैन्स से भी मिल रहे हैं।

एक अन्य वीडियो में देखा जा रहा है कि शहनाज और सिद्धार्थ एक डीजे के साथ टेबल पर डांस करते नजर आ रहे हैं। शहनाज डीजे से कहती हैं गाना दोबार लगा।

फिर से एक गाने में साथ दिखेंगे सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल

सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल गोवा में वेकेशन मनाने के साथ-साथ अपने आने वाले एक प्रॉजेक्ट के लिए भी वहां गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक सिद्धार्थ और शहनाज वैलेंटाइन्स स्पेशल रोमांटिक सॉन्ग में जल्द ही नजर आने वाले हैं। उनका पिछला गाना 'शोना शोना' सॉन्ग हिट रहा। इस गाने को नेहा कक्कड़ और टोनी कक्कड़ ने गाया था।

शहनाज और स‍िद्धार्थ की बिग बॉस के सीजन 13 की सबसे फेमस जोड़ी में से एक थी। शहनाज ने कई बार स‍िद्धार्थ के लिए अपने प्यार का इजहार किया है। लेकिन स‍िद्धार्थ का कहना है कि शहनाज उनकी दोस्त हैं। ये दोनों ही ब‍िग बॉस के बाद 2 गानों में एक साथ नजर आ चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+