'तुनिषा शर्मा डेटिंग ऐप पर अली से करती थीं बात, सुसाइड से 15 मिनट पहले...', शीजान खान ने कोर्ट में क्या कहा?
टेलीविजन कार्यक्रम अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल की एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा ने 24 दिसंबर 2022 को टीवी सेट पर अपने को-एक्टर शीजान खान के मेकअप रूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

Tunisha Sharma Sheezan Khan News: टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा आत्महत्या केस में गिरफ्तार उनके को-एक्टर और पूर्व प्रेमी शीजान खान के वकील ने कोर्ट में बड़ा दावा किया है। महाराष्ट्र के पालघर की एक अदालत में शीजान खान की ओर से उनके वकील ने कहा कि मौत से पहले तक तुनिषा शर्मा डेटिंग ऐप पर किसी अली नाम के शख्स को डेट कर रही थी। 21 से 23 दिसंबर के बीच दोनों के बीच खूब बातें हुईं। शीजान के वकील ने कोर्ट में यह भी दावा किया कि तुनिषा शर्मा ने आत्महत्या से पहले करीब 15 मिनट पहले एक वीडियो कॉल के जरिए अली नाम के एक व्यक्ति से बात की थी। तुनिषा को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरापों में शीजान खान फिलहाल जेल में बंद हैं।

'शीजान से ब्रेकअप के बाद किसी अली के साथ तुनिषा...'
शीजान खान के वकील शैलेंद्र मिश्रा ने वसई कोर्ट में शीजान के जमानत के सुनवाई के दौरान कहा, शीजान से ब्रेकअप के बाद तुनिषा शर्मा डेटिंग ऐप टिंडर पर किसी अली नाम के शख्स से बात करती थी। 21 से 23 दिसंबर के बीच अली के साथ तुनिषा ने बात की। उसकी कथित आत्महत्या से पहले भी, वह अली के साथ 15 मिनट के लिए वीडियो कॉल पर थी।

शीजान की कब होगी जमानत?
शीजान खान पर तुनिषा शर्मा को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। तुनिशा शर्मा को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में न्यायिक हिरासत में जेल में बंद शीजान खान की जमानत याचिका पर सुनवाई 11 जनवरी तक के लिए स्थगित कर दी गई। सोमवार को वसई में जिला और अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश आरडी देशपांडे ने अभियोजन और बचाव पक्ष दोनों की दलीलें सुनीं और तुनिषा शर्मा के वकील द्वारा आगे बढ़ाए गए समय के अनुरोध को स्वीकार कर लिया और जमानत याचिका पर सुनवाई 11 जनवरी तक के लिए स्थगित कर दी।

'शीजान खान निर्दोष है...'
शीजान खान के वकील शैलेंद्र मिश्रा और शरद राय ने अदालत को बताया कि उनका मुवक्किल निर्दोष (शीजान) है और तुनिषा शर्मा की मौत से जुड़ा नहीं है। उन्होंने दलील दी कि बॉलीवुड अभिनेता सूरज पंचोली को भी जिया खान की आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में जमानत मिल गई थी। जिनकी 2013 में मृत्यु हो गई थी।

'कोई सुसाइड नोट नहीं मिला, इस एंगल को भी...'
शीजान खान के वकील ने कहा कि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। इस एंगल पर भी जांच होनी चाहिए। शीजान खान के वकील शैलेंद्र मिश्रा और शरद राय ने शीजान खान के खिलाफ "लव जिहाद" के आरोपों का खंडन किया है। उन्होंने कहा कि शीजान ने तुनिषा को हिजाब पहनने और उर्दू सीखने के लिए मजबूर नहीं किया था। तुनिषा शर्मा परिवार की ओर से पेश अधिवक्ता तरुण शर्मा ने दस्तावेजों को देखने और अपना बचाव तैयार करने के लिए अदालत से समय मांगा, जिसे न्यायाधीश ने मंजूर कर लिया है।

24 दिसंबर को तुनिषा ने दी जान
21 साल की एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा ने 24 दिसंबर को मुंबई के बाहरी इलाके पालघर जिले के वसई में एक टेलीविजन शो के सेट पर वॉशरूम लटकी पाई गई थीं। कथित तौर पर उनकी मौत आत्महत्या की वजह से दम घुटने की वजह से हुई थी। शीजान खान को 25 दिसंबर को गिरफ्तार कर लिया गया था। तुनिषा और 28 वर्षीय अभिनेता शीजान खान का रिलेशनशिप था। लेकिन मौत से 20-15 दिन पहले दोनों का ब्रेकअप हो गया था। दोनों टीवी धारावाहिक 'अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल' में लीड एक्टर थे।
Recommended Video

मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications