शीना बोरा केस: इंद्राणी को जूलियट कहने वाले पीटर अब चाहते हैं तलाक?

मुंबई। रिश्तों के मकड़जाल में उलझेे शीना बोरा केस की मुख्य आरोपी इंद्राणी मुखर्जी और उनके पति पीटर मुखर्जी के बारे में खबर आ रही है कि पीटर इंद्राणी से तलाक लेने का मन बना चुके हैं लेकिन उनकी बेल अपील पेंडिग होने के कारण दोनों का तलाक नहीं हो पा रहा है।

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक ये बात पीटर के वकील अबाद पोंडा ने मीडिया को कही, उन्होंने कहा कि पीटर जनवरी 2016 से ही अपनी शादी को खत्म करना चाह रहे हैं लेकिन यहां सोचने वाली बात ये है कि अगर पीटर वाकई में इंद्राणी से अलग होना चाहते हैं तो उन्होंने 3 जनवरी 2016 को उसके जन्मदिन पर एक इमोशनल और रोमांटिक लेटर क्यों भेजा?

क्या है लेटर में?

मीडिया सूत्रों के मुताबिक इंद्राणी, जो कि इस समय जेल में हैं, को पीटर ने हाथ से लिखा हुआ लेटर भेजा था वो भी तीन जनवरी को। मालूम हो कि तीन जनवरी को इंद्राणी मुखर्जी का जन्मदिन था। इस खत में पीटर ने अपने और इंद्राणी की तुलना रोमियो-जूलियट से की थी और लिखा था कि इंद्राणी तुम चिंता ना करो, अच्छे दिन नहीं रहे तो बुरे दिन भी नहीं रहेंगे।

हम साथ थे और हमेशा रहेंगे। जब से हम मिले हैं तब से ये तुम्हारा पहला जन्मदिन है जब हम साथ नहीं है, हालात ऐसे हैं कि मैं तुम्हें फूल और केक नहीं भेज पा रहा हूं इसलिए दिल से लिखा ये खत मैं तुम्हें भेज रहा हूं। उम्मीद करता हूं कि ये तुम्हें मिल जायेगा। आशा है कि ये साल पिछले साल से अच्छा होगा।

इंद्राणी ने लिखे 40 खत

मालूम हो कि इससे पहले इंद्राणी मुखर्जी ने पीटर को जेल से करीब 40 खत लिखे थे, जिसमें वो खुद को बेकसूर बता रही थी। इन खतों में वो बार-बार पीटर से साथ और प्यार की उम्मीद कर रही थी। इंद्राणी ने इन खतों में अपनी एक जानलेवा बीमारी के बारे में लिखा है। इंद्राणी ने लिखा था कि इस्कीमिक कंडीशन ब्रेन तक पहुंच चुकी है जो कि जानलेवा साबित हो सकती है। ऐसे में दुख और अकेलापन मुझे खाये जा रहा है।

क्या है गोलमाल?

ये बातें 3 जनवरी की है लेकिन इसके अगले दिन ही 4 जनवरी को पीटर के वकील कोर्ट में बेल के लिए अपील करते हैं जिसमें वो खुद को बेकसूर बताते हुए शीना बोरा के मर्डर का सारा इल्जाम इंद्राणी पर मढ़ देते हैं। यहां तक कि उनके वकील ने कोर्ट में कहा है कि पीटर अपनी बीवी की सारी करतूतों से बिल्कुल अंजान हैं इसलिए वो उनसे अलग होना चाहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+