शीना बोरा केस: इंद्राणी के पास करोड़ों के बैंक-बैलेंस और पीटर को खबर नहीं

मुंबई।रिश्तों के भंवर में उलझी शीना बोरा केस की गुत्थी शायद अब सुलझने के कगार पर है क्योंकि पुलिस के हिसाब से वो इस मर्डर मिस्ट्री के एंड तक पहुंच गई है, लगातार दो दिन 12-12 घंटे हुई पीटर मुखर्जी के जवाब के जरिये पुलिस इस मर्डर मिस्ट्री को साल्व करने के चक्कर में है।

आईये जानते है पिछले 48 घंटों के सवाल-जवाब के दौरान इस केस में क्या क्या-क्या हुआ?

  • टीवी चैनलों के मुताबिक अब पुलिस ने इंद्राणी मुखर्जी की दूसरी बेटी विधी मुखर्जी को थाने में पूछताछ के लिए बुलाया है।
  • पीटर मुखर्जी उस समय एक बार फिर से भौचक्क रह गये जिस समय उन्हें पुलिस ने उन्हें बोला कि इंद्राणी के चार बैंक अकाउंट है जिनमें से दो ओवरसीज में हैं।
  • इन अकाउंटस में करोड़ों की दौलत है जिसके बारे में पीटर को भनक तक नहीं है।
  • पीटर को यह भी नहीं पता था कि इंद्राणी ने अपनी बेटी विधि के लिए 70 लाख की एक एफडी भी की है।
  • इसलिए जांच कमेटी अभी भी पीटर और इंद्राणी के बैंक अकाउंट और शेयर का पता लगाने में जुटी है।
  • विधि इंद्राणी के दूसरे पति संजीव खन्ना की बेटी है।
  • शीना के पिता होने का दावा करने वाले सिद्धार्थ दास का डीएनए टेस्ट करवाया जा सकता है।
  • इसलिए पुलिस ने सिद्धार्थ दास डीएनए सैंपल लिये हैं।
  • टीवी चैनलों की रिपोर्ट के मुताबिक पीटर मुखर्जी ने अपने पुलिसिया बयान में माना है कि उनके और इंद्राणी के बीच बच्चों और प्रापर्टी को लेकर झगड़े होते थे।
  • तो एक चैनल ने तो यह तक कह दिया है कि अब इंद्राणी मुखर्जी ने शीना बोरा की हत्या का गुनाह कबूल कर लिया है।
  • मगर उसका कहना है कि उसने शीना का गला नहीं दबाया।
  • इस दौरान पुलिस के हाथ शीना की डायरी भी लगी है, जिससे स्पष्ट हो गया है कि मां-बेटी में रिश्ते अच्छे नहीं थे।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+