रेखा के बर्थडे पर शत्रुघ्न सिन्हा ने Tweet कर इस राज से परदा हटाया
नई दिल्ली: बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री रेखा का आज 65वां बर्थडे। उन्हें सोशल मीडिया पर दिग्गज शुभकामनाएं दे रहे हैं। इसी मौके पर शार्टगन के नाम से मशहूर शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्वीट किया है। उन्होंने ट्विटर पर ट्वीट कर एक बड़े राज से परदा हटाया। उनके इस ट्वीट पर लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। रेखा का जन्म 10 अक्टूबर, 1954 को हुआ था।

शत्रुघ्न सिन्हा ने खोला राज
शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्वीट कर लिखा कि वह ना सिर्फ अपना जन्मदिन मेरी पत्नी के साथ शेयर करती हैं, बल्कि हमारे होम प्रोडक्शन की फिल्म 'आज फिर जीने की तमन्ना है' में उत्कृष्ट और शानदार प्रदर्शन भी किया है। लेकिन अभी ये फिल्म रिलीज नहीं हो पाई है। हमेशा स्वस्थ और धन्य रहें।
रेखा को लेकर किया बड़ा खुलासा
शत्रुघ्न सिन्हा के इस ट्वीट पर यूजर्स के रिएक्शन भी आने शुरू हो गए हैं। गौरतलब है कि रेखा ने अपने फिल्मी करियर के दौरान कई उतार-चढ़ाव देखे। करियर के अलावा उनकी जिंदगी में भी कई मोड़ आए, लेकिन आज भी रेखा ने मजबूती से अपनी पहचान बनाई हुई है। इन दिनों फिल्मों से दूर रहने के बावजूद रेखा ने लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई हुई है।

रेखा ने जीते तीन फिल्मफेयर
रेखा ने साल 1966 में दक्षिण भारतीय फिल्म 'रंगुला रत्नम' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। उस फिल्म में वह बाल कलाकार की भूमिका में थीं। उन्होंने अपने करियर में रेखा ने करीब 175 हिंदी और दक्षिण भारतीय फिल्मों में काम किया है जिनमें 'खूबसूरत', 'खून भरी मांग', 'खून और पसीना', 'मुकद्दर का सिकंदर' और 'उमराव जान' उनकी बेहद कामयाब फिल्में हैं। वह तीन फिल्मफेयर और एक राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीत चुकी हैं। रेखा को पद्मश्री से भी सम्मानित किया जा चुका है।
ये भी पढ़ें- Rekha turns 65: जानिए रहस्यमयी रेखा के बारे में 20 चौंकाने वाली बातें












Click it and Unblock the Notifications