शत्रुघ्न सिन्हा को मिली ‘ममता’ की छांव, लोकसभा में ‘बंगाली बाबू’ के व्यंग्यबाणों से घायल होंगे ‘सरकार’
शत्रुघ्न सिन्हा को 'ममता’ की छांव मिली तो वे बिहारी बाबू से बंगाली बाबू हो गये। अब वे आसनसोल से तृणमूल कांग्रेस के सांसद हैं। लोकसभा में उनकी खनकदार आवाज एक बार फिर गूजेंगी। जब लोकसभा में वे अपने व्यंग्य वाणों से मोदी सरकार को घायल करेंगे तब तृणमूल कांग्रेस की राजनीति एक नये मुकाम पर होगी। एक ओजस्वी वक्ता के आने से लोकसभा में विपक्ष को नयी ताकत मिलेगी। अटल-आडवाणी के शिष्य रहे शत्रुघ्न सिन्हा जब सदन में भाजपा की नीतियों की धज्जियां उड़ाएंगे तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनके सहयोगियों के लिए असहज स्थिति उत्पन्न हो जाएगी। 2019 का चुनाव हारने के तीन साल बाद उनकी लोकसभा में वापसी हुई है।

लोकसभा में फिर गूंजेगी दमदार आवाज
तीन साल पहले शत्रुघ्न सिन्हा भाजपा से बगावत कर कांग्रेस में शामिल हुए थे। तब उन्होंने कहा था कि वे लालू यादव के कहने पर कांग्रेस में शामिल हुए थे। कांग्रेस में उनकी राजनीति जमी नहीं। वे पटना साहिब से लोकसभा का चुनाव हारे। उनके पुत्र लव सिन्हा बांकीपुर (पटना) से विधानसभा का चुनाव हारे। उनकी पत्नी पूनम सिन्हा लखनऊ से सपा के टिकट पर लोकसभा का चुनाव हारीं। शत्रुघ्न सिन्हा समझ गये कि कांग्रेस में उनका कोई भविष्य नहीं है। वे राजनीतिक उत्थान के लिए मौका तलाश रहे थे। आसनसोल लोकसभा उपचुनाव ने उन्हें यह मौका दे दिया। वे 15 मार्च को तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए थे। इस बार वे प्रशांत किशोर और यशवंत सिन्हा के कहने पर तृणमूल कांग्रेस में आये। तीसरा निशाना सटीक लगा। वे आसनसोल से लोकसभा के सदस्य चुन लिये गये। शत्रुघ्न सिन्हा जब भाजपा के सांसद हुआ करते थे तो लोकसभा में अपनी दमदार आवाजा से समां बांध देते थे। दिसम्बर 2011 में शत्रुघ्न सिन्हा भोजपुरी को आठवीं अनुसूची में शामिल करने के मुद्दे पर सदन में अपनी बात रख रहे थे। उस समय यूपीए की सरकार थी। लालू यादव सत्ता पक्ष की तरफ थे। शत्रुघ्न सिन्हा विपक्ष में थे। लेकिन उन्होंने लालू यादव को लक्ष्य कर ऐसी ऐसी बातें कहीं कि वे अपनी हंसी नहीं रोक पाये। उन्होंने कहा था, आकाशवाणी पटना से प्रसारित होने वाला भोजपुरी नाटक लोहा सिंह, हिंदी नाटकों से भी अधिक लोकप्रिय हुआ था। इसी लोहा सिंह नाटक के संवाद का असर लालू यादव पर पड़ा जिसकी वजह से वह एक लोकप्रिय नेता बने।
Recommended Video

तृणमूल का हिंदी चेहरा बनेंगे शत्रुघ्न सिन्हा
ममता बनर्जी ने आखिर क्यों शत्रुघ्न सिन्हा को अपनी पार्टी में शामिल किया ? दरअसल ममता बनर्जी हर उस विशिष्ट व्यक्ति को अपनी पार्टी से जोड़ना चाहती हैं जो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हिंदी में तार्किक हमला कर सके। इसी मकसद के लिए उन्होंने पहले यशवंत सिन्हा को अपनी पार्टी में शामिल किया। अब शत्रुघ्न सिन्हा उनकी पार्टी से जुड़कर सांसद बने हैं। तृणमूल के अच्छे वक्ता या तो अंग्रेजी में अपनी बात रखते हैं या फिर बांग्ला में। अगर तृणमूल का कोई सांसद हिंदी में अपनी बात मजबूती से रखेगा तो पार्टी की स्वीकार्यता दूसरे राज्यों (हिंदीभाषी) में भी बढ़ेगी। शत्रुघ्न सिन्हा एक कुशल वक्ता हैं। उनके तीखे व्यंग्य से विरोधी निरुत्तर हो जाते हैं। भाजपा में रहते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का खुल्लमखुल्ला विरोध किया था। भाजपा सांसद रहते हुए उन्होंने कहा था, वे (नरेन्द्र मोदी) कहते हैं कि फलां, फलां नेता वंशवादी राजनीति कर रहा है। वे परिवारवाद का विरोध करते हैं। अगर मान लिया जाय कि परिवारवाद राजनीतिक के लिए खराब है तो क्या व्यक्तिवाद राजनीति के लिए ठीक है ? अगर उधर (कांग्रेस,राजद) परिवारवाद है तो इधर (भाजपा) व्यक्तिवाद है। सारी चीजें एक एक व्यक्ति के आसपास सिमटी हुई हैं। व्यक्तिपूजा क्या लोकतंत्र के लिए ठीक है ? लोकतंत्र में सामूहिक फैसला लिया जाना चाहिए।

अब पुराना हिसाब चुकता करेंगे बंगाली बाबू
शत्रुघ्न सिन्हा ने एक बार कहा था, आडवाणी कैंप का होने की वजह से उन्हें मोदी सरकार में मंत्री नहीं बनाया गया था। इस बात की खुन्नस ने उनकी राजनीति बदल दी। वे मोदी विरोधी राजनीति का केन्द्र बन गये। कांग्रेस में रहते हुए वे मोदी कैंप से हिसाब चुकता नहीं कर पाये थे। लेकिन अब उन्हें तृणमूल के रूप में एक सशक्त मंच मिला है। ममता बनर्जी को भी भाजपा से अधिक मोदी-शाह की जोड़ी से परहेज है। शत्रुघ्न सिन्हा कई बार नरेन्द्र मोदी को तानाशाह कह चुके हैं। लोकसभा में पहली बार वे भाजपा के खिलाफ व्यूहरचना करेंगे। आसनसोल से चुनाव जीतने के बाद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि पहले उनके साथ ज्यादतियां हुई थीं। अब जाकर इंसाफ हुआ है। उनका दावा है कि ये जीत 2024 के लिए गेम चेंजर साबित होगी। उन्होंने ये बात भी साफ कर दी कि ममता बनर्जी बिहार समेत जहां भी जाएंगी वे उनके साथ रहेंगे। यानी शत्रुघ्न सिन्हा अब बिहार में तृणमूल का जोड़ा फूल खिलाने के लिए मेहनत करेंगे। वे ममता बनर्जी को पीएम मटेरियल मानते हैं। उनका कहना है कि ममता बनर्जी क्षेत्रीय नेता हैं तो क्या हुआ, वे राष्ट्र की नेता बनने की पूरी योग्यता रखती हैं। नरेन्द्र मोदी भी गुजराती बोलने वाले एक मुख्यमंत्री ही थे। आज वे प्रधानमंत्री हैं। अब ममता बनर्जी देश की सबसे लोकप्रिय नेता हैं। अगले लोकसभा चुनाव में ये बात साबित हो जाएगी।
-
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट?












Click it and Unblock the Notifications