शॉटगन ने दिखाई भाजपा को आंख, 'कोई बिहारी अस्मिता को न छेड़े'
नयी दिल्ली। भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा इन दिनों अपनी पार्टी से नाराज दिख रहे हैं। कभी वो विरोधी दल के नेता और बिहार के सीएम नीतीश कुमार की तारिफों के पुल बांधते हैं तो कभी अपनी ही पार्टी को असहज स्थिति में लाने वाले बयान जारी कर देते है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से बिहार रैली में दिए गए डीएनए संबंधी बयान पर जनता दल यूनाइटेड और राष्ट्रीय जनता दल पहले ही जमकर निशाना साध चुके हैं। अब शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा है कि बिहार की अस्मिता को ठेस लगानेवाले बयानों से सबको बचना चाहिए।
अपने अंदाज में उन्होंने बिना किसी का नाम लिए ही कहा कि कोई भी बिहार की अस्मिता पर चोट न करें और बोलते वक्त अपने शब्दों का ख़याल करें। चुनाव तो कल चले जाएंगे। लेकिन ऐसे बयानों की चुभन बरकरार रहेगी।
शत्रुघ्न की पार्टी से नाराजगी का आलम यह है कि उन्होंने पार्टी की इच्छा के खिलाफ नीतीश कुमार और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की।












Click it and Unblock the Notifications