'मनमोहन सिंह ने देश को दिए 10 बेमिसाल साल, मोदी 5 सालों तक बघारते रहे 56 इंच की छाती'
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की सरकार ने देश को 10 शानदार साल दिए जबकि पीएम नरेंद्र मोदी पिछले 5 सालों से सिर्फ अपनी 56 इंच की छाती का गुणगान कर रहे हैं। दरअसल शशि थरूर ने ये बातें उस सवाल के जवाब में कहीं जिसमें उनसे मनमोहन सिंह पर बनी फिल्म की तुलना मोदी पर थरूर द्वारा लिखी गई किताब से करने को कहा गया। बता दें कि डॉ. मनमोहन सिंह पर द 'एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' फिल्म बनी थी जबकि शशि थरूर ने पीएम मोदी पर एक किताब लिखी है जिसका नाम 'पैराडॉक्सिकल प्राइम मिनिस्टर' है।

थरूर ने कहा कि 10 सालों के मनमोहन सिंह के कार्यकाल में जो उन्हें एक्सीडेंटली उनके अनुभव और बुद्धिमता के लिए मिला, उन्होंने बेहतरीन एकोनॉमिक ग्रोथ दी। जबकि तेल की अंतर्राष्ट्रीय कीमतें अधिक थीं। थरूर ने आगे कहा कि- डॉ सिंह ने बेहतरीन तरीके से सरकार भी चलाई। वे किसी 56 इंच की छाती के जुमले के साथ दिखावा नहीं करते थे। कांग्रेस के पास 10 शानदार साल दिए।
थरूर ने कहा कि साल 2014 में जब के लोकसभा चुनाव होने वाले थे तब उन्होंने गुजरात का मुख्यमंत्री रहते हुए कहा था कि विकास के मामले में यूपी के गुजरात बनाने के लिए 56 इंच के सीने की जरूरत है। लेकिन अब देखिए 5 साल बीत गए हमारे पास क्या है हजारों लोग नोटबंदी से बुरी तरह प्रभावित हुए। जीएसटी ने कनफ्यूजन पैदा किया। मोदी जी ने करोड़ों नौकरियों का वादा किया था लेकिन पिछले साल 1.1 करोड़ लोगों की नौकरियां छिन गईं। मोदी ने नौकरियां लाने की जगह खत्म की हैं। इसके अलावा गौरक्षा के नाम पर किस तरह देश में हत्याएं हुईं ये भी हमने देखा है।
यह भी पढ़ें- Facebook पर इमाम ने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी, पुलिस ने किया गिरफ्तार












Click it and Unblock the Notifications