शशि थरूर का शेक्सपीयर अवतार, सोशल मीडिया पर फोटो हुई वायरल

नई दिल्ली। अक्सर अपने बयानों की वजह से सोशल मीडिया में बने रहने वाले कांग्रेस सांसद शशि थरूर इस बार अपनी तस्वीर को लेकर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। शशि थरूर की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस तस्वीर में वो शेक्सपीयर के अवतार में नजर आ रहे हैं।उनका यह फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। उनके किसी प्रशंसक ने उनके बातचीत के ढंग, उनकी से प्रभावित होकर उन्हें शेक्सपीयर का अवतार करार दिया है। इस तस्वीर को शशि थरूर ने खुद अपने ट्विटर पर पोस्ट किया और इस तस्वीर को बनाने वाले का धन्यवाद दिया।

Shashi Tharoor shares morphed photo of him as Shakespeare

दरअसल सोशल मीडिया पर एक शख्स ने उनके शेक्स पीयर अवतार वाली तस्वीर साझा की। इस फोटो के वायरल होने पर शशि थरूर ने कहा कि यह देखकर अच्छा लगा कि किसी को वो शेक्सपीयर की तरह लग रहे हैं। वो उस शख्स को धन्यवाद देते हुए लिखते हैं कि वो इसके लायक नहीं हैं।

आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर उनकी ये तस्वीर खूब शेयर की जा रही है। 10 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया और 800 से ज्यादा लोगों ने इसे रीट्वीट किया है। गौरतलब है कि शशि थरूर राजनेता के साथ-साथ प्रसिद्ध लेखक भी हैं। उन्होंने कई किताबें जैसे की द ग्रेट इंडियन नॉवेल, एन एरा ऑफ डॉर्कनेस, पैक्स इंडिका, द पैराडॉक्सियल प्राइममिनिस्टर और व्हाई आई एम अ हिंदू किताबें लिखी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+